आज का मौसम: MP-छत्तीसगढ़ सहित 14 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, UP और झारखंड में बढ़ेगी गर्मी

MP-छत्तीसगढ़ सहित 14 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, UP और झारखंड में बढ़ेगी गर्मी
X

Aaj Ka Mausam: उत्तर भारत में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। मौसम विभाग ने बुधवार (14 मई) को मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और बिहार सहित 14 राज्यों में आंधी-बारिश की चेतावनी जारी की है। उत्तर प्रदेश और झारखंड में भीषण गर्मी पड़ने के आसार हैं। जबकि, गोवा-गुजरात सहित पूर्वोत्तर के 8 राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट है।

मानूसन की 9 दिन पहले दस्तक

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, मंगलवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून निकोबार द्वीप समूह पहुंच गया है। लिहाजा, पिछले 4 दिन से अंडमान सागर, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भारी बारिश हो रही है। हर साल 22 मई तक आने वाला मानूसन इस वर्ष 9 दिन पहले दस्तक दे दी है।

मानसूनी हवाएं एक्टिव
दक्षिण अंडमान सागर, दक्षिण बंगाल की खाड़ी, निकोबार द्वीप समूह और उत्तर अंडमान सागर मानसूनी हवाओं से ढंके हैं। अगले 3-4 दिनों में यह मानसूनी हवाएं मालदीव, दक्षिण अरब सागर, दक्षिण बंगाल की खाड़ी के साथ पूरे अंडमान-निकोबार द्वीप को कवर कर लेंगी।

मध्य प्रदेश: 25 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित 25 जिलों में बुधवार को आंधी-बारिश का अलर्ट है। जबकि, जबलपुर और ग्वालियर संभाग में गर्मी बढ़ सकती है। मंगलवार को भी एमपी में आंधी-बारिश का दौर जारी रहा। भोपाल में तेज बारिश हुई, लेकिन 10 से ज्यादा शहरों में तापमान 40 डिग्री से अधिक रहा।

छत्तीसगढ़: 31 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के 31 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। मंगलवार को रायपुर में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हुई। वहीं कोरबा जिले में आकाशीय बिजली गिरने से तीन बच्चे झुलस गए। दो की हालत गंभीर बनी हुई है।

राजस्थान: 11 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
राजस्थान में भी मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मंगलवार को अलवर, भरतपुर, जयपुर, हनुमानगढ़, झुंझुनूं सहित कई जिलों में बारिश हुई। हालांकि, बाड़मेर और जैसलमेर में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा। बुधवार को राज्य के 11 जिलों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story