Aaj Ka Mausam, 24 December: उत्तर भारत में सर्दी का असर तेज, यूपी-बिहार समेत 15 राज्यों में कोल्ड डे अलर्ट, जानें दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम

Weather Today aaj ka Mausam 24 December News Bihar Up
X

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बुधवार, 24 दिसंबर 2025 को उत्तर प्रदेश, बिहार समेत देश के 15 से ज्यादा राज्यों में कोल्ड डे की स्थिति बने रहने का अनुमान जताया है।

Weather Today 24 December 2025: यूपी, बिहार समेत 15 से अधिक राज्यों में कोल्ड डे की चेतावनी, घने कोहरे का अलर्ट, पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और दिल्ली-एनसीआर का ताजा मौसम अपडेट पढ़ें।

Weather Today Update 24 December: उत्तर भारत में सर्दी लगातार तेज होती जा रही है। पहाड़ी इलाकों से आ रही ठंडी हवाओं के कारण मैदानी राज्यों में भी ठिठुरन बढ़ गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बुधवार, 24 दिसंबर 2025 को उत्तर प्रदेश, बिहार समेत देश के 15 से ज्यादा राज्यों में कोल्ड डे की स्थिति बने रहने का अनुमान जताया है। कई इलाकों में दिन के समय भी तापमान सामान्य से नीचे रह सकता है।

इन राज्यों में अगले 24 घंटे रहेगा कोल्ड डे का असर

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में कड़ाके की ठंड बनी रहेगी। इसके अलावा दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, ओडिशा और पूर्वोत्तर के कई राज्यों में भी अगले 24 घंटे तक कोल्ड डे की स्थिति जारी रहने की संभावना है। इन इलाकों में धूप कमजोर रहने और ठंडी हवाओं के कारण ठंड ज्यादा महसूस की जा सकती है।

घने कोहरे का अलर्ट, विजिबिलिटी पर पड़ेगा असर

IMD ने चेतावनी दी है कि पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और ओडिशा में सुबह और रात के समय घना कोहरा देखने को मिल सकता है। इसके साथ ही राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्सों में भी कोहरे की स्थिति बन सकती है। कोहरे के चलते सड़क और रेल यातायात प्रभावित होने की आशंका है, खासकर तड़के सुबह के समय।

पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी से बढ़ी ठंड

जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी जारी है। बर्फ गिरने के कारण इन क्षेत्रों में तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया है। उत्तराखंड के ऊंचे इलाकों में भी ठंड काफी बढ़ गई है, जिससे सामान्य जनजीवन पर असर देखा जा रहा है।

मैदानी इलाकों में 5 से 10 डिग्री के बीच सिमटा पारा

उत्तर प्रदेश, पंजाब, मध्य प्रदेश और मध्य महाराष्ट्र के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान 5 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है। वहीं हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, उत्तरी राजस्थान, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, असम, मेघालय, तमिलनाडु, तेलंगाना और सब-हिमालयी पश्चिम बंगाल के कई इलाकों में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है।

इन इलाकों में और गिरा तापमान

मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश और तमिलनाडु-पुडुचेरी के कुछ हिस्सों में तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। मैदानी भारत में पंजाब के गुरदासपुर में सबसे कम न्यूनतम तापमान करीब 5.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।

अगले दो दिन और बढ़ेगी ठिठुरन

IMD का अनुमान है कि उत्तर-पश्चिम भारत, महाराष्ट्र और मध्य भारत में अगले दो दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की और गिरावट हो सकती है। इससे सुबह और रात की ठंड और ज्यादा बढ़ने की संभावना है।

दिल्ली-एनसीआर में आज कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली-एनसीआर में बुधवार सुबह हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा देखा गया। दिन के समय आसमान ज्यादातर साफ रहने की उम्मीद है और धूप निकल सकती है। हालांकि ठंडी हवाएं चलने से ठंड बनी रहेगी। राजधानी में अधिकतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story