स्वतंत्रता दिवस: PM मोदी का लालकिले से 12वां संबोधन; जानें मुख्य बातें; इंदिरा गांधी को पीछे छोड़ा

PM Modi Independence Day Speech 2025
PM Modi Independence Day Speech: भारत आज (15 अगस्त 2025) को 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार 12वीं बार लालकिले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित कर रहे हैं। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के 11 बार के रिकॉर्ड को पार कर लिया। पं जवाहरलाल नेहरू 17 बार के साथ शीर्ष पर बने हुए हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने आजादी के नायकों और राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभाने वाले महापुरुषों को नमन किया। कहा, आज़ादी का यह महापर्व 140 करोड़ संकल्पों का पर्व है। पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी को नमन किया।
प्रधानमंत्री श्री @NarendraModi का 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र के नाम संबोधन...#IndependenceDay2025 https://t.co/hKK0uifEVy
— BJP Uttar Pradesh (@BJP4UP) August 15, 2025
PM मोदी का संबोधन Live Updates
Live Updates
- 15 Aug 2025 9:39 AM
संविधान की हत्या करने वाले पापियों को देश भूलेगा नहीं
प्रधानमंत्री मोदी ने लोकतंत्र, संविधान और विकसित भारत के संकल्प पर जोर देते हुए कहा, हमारा संविधान हमारे लिए प्रेरणा स्रोत है, लेकिन आज से 50 साल पहले आपातकाल लगाकर उसका गला घोंटा गया। संविधान की हत्या करने वाले इन पापियों को देश कभी भूलेगा नहीं।
पीएम मोदी ने अपने पंच प्रण (पांच संकल्प) दोहराए। कहा, भारत को विकसित बनाने के लिए न झुकेंगे, न रुकेंगे, परिश्रम की पराकाष्ठा करेंगे। 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य हर हाल में पूरा करके रहेंगे। जीवन, व्यवस्था और परंपराओं में गुलामी का कोई कण नहीं छोड़ेंगे।
पीएम मोदी ने कहा, हमें अपनी विरासत और पहचान पर गर्व करना चाहिए। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर आज संकल्प लें कि एकता की डोर को कोई काटने न पाए।
पीएम मोदी ने कहा, मां भारती की सेवा पूजा और आराधना के समान है। हमें 140 करोड़ देशवासियों की सामूहिक शक्ति से नए अवसरों का निर्माण करना है। परिश्रम में जो तपा है, उसी ने इतिहास रचा है। जिसने फौलादी चट्टानों को तोड़ा है, उसी ने समय को मोड़ा है। और समय को मोड़ने का यही समय है, सही समय है। अंत में देशवासियों को आजादी की शुभकामनाएं देते हुए भारत माता की जय का नारा लगाया।
- 15 Aug 2025 9:35 AM
उन्नत तकनीक से दुश्मन के हर हमले को किया नाकाम
प्रधानमंत्री मोदी ने जन्माष्टमी की बधाई दी। साथ ही कहा, ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान ने हमारे सैन्य ठिकानों, एयरबेस, रक्षा प्रतिष्ठानों, धार्मिक स्थलों और नागरिकों को निशाना बनाया, लेकिन भारत ने अपनी उन्नत तकनीक से उसके मिसाइलों और ड्रोन को तिनके की तरह बिखेर दिया। पिछले दस वर्षों के प्रयासों के चलते हमारी सेनाओं और तकनीक ने हर हमले को नाकाम किया है। वह भी बिना किसी नुकसान के। भारत की यह बढ़ती सामरिक और तकनीकी ताकत का प्रमाण है।
- 15 Aug 2025 9:31 AM
नए रक्षा प्रोजेक्ट 'सुदर्शन चक्र मिशन' का ऐलान
प्रधानमंत्री मोदी ने नए रक्षा प्रोजेक्ट 'सुदर्शन चक्र मिशन' का ऐलान किया। कहा, भगवान श्रीकृष्ण से प्रेरित इस यह मिशन पावरफुल आधुनिक रक्षा प्रणाली होगी, जो न केवल दुश्मन के हमलों को नाकाम करेगी, बल्कि टारगेटेड हिटबैक भी देगी। स्वदेशी रिसर्च और डेवलपमेंट पर आधारित इस मिशन के निर्माण का दायित्व भारतीय वैज्ञानिकों के हाथ होगा।
प्रधानमंत्री ने कहा महाभारत काल में जिस तरह से सुदर्शन चक्र अपने लक्ष्य को सटीकता से निशाना बनाता था। ऐसे ही यह मिशन भी प्रिसिजन आधारित तकनीक से काम करेगा। उन्होंने वचन दिया कि इस परियोजना को प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा।
- 15 Aug 2025 9:27 AM
2035 तक मिलेगा टेक्नोलॉजी से लैस सुरक्षा कवच
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, युद्ध के तरीके अब बदल रहे हैं। पाकिस्तान ने संवेदनशील क्षेत्रों और धार्मिक स्थलों पर ड्रोन हमले किए, लेकिन भारत की टेक्नोलॉजी ने हर हमले को नाकाम करने में सफल रही। युद्ध के मैदान में जब तकनीकी विस्तार हो रहा है, तो लोगों की सुरक्षा के लिए भी अपग्रेड जरूरी हैं। इसलिए हमने 2035 तक देश के सभी सामरिक केंद्रों को टेक्नोलॉजी से लैस सुरक्षा कवच देने का संकल्प लिया है। हमारा लक्ष्य है कि हर भारतीय सुरक्षित महसूस करे और हम दुश्मन के हर हमले का करारा जवाब देने में सक्षम हों।
- 15 Aug 2025 9:22 AM
युवाओं की रोज़ी-रोटी छीन रहे घुसपैठिए
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, देश के सामने आज एक गंभीर चुनौती बनकर उभरी है। सोची-समझी साजिश के तहत संकट के बीज बोए जा रहे हैं। घुसपैठिए हमारे युवाओं की रोज़ी-रोटी छीन रहे हैं, महिलाओं को निशाना बना रहे हैं और आदिवासियों की जमीन कब्जा रहे हैं। भारत में इसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन की शुरुआत
पीएम मोदी ने डेमोग्राफिक बदलाव को बड़ा खतरा बताया। कहा, आबादी के स्वरूप में जब भी यह बदलाव होता है। देश संकट में पड़ जाता है। दुनिया का कोई भी देश घुसपैठियों को बढ़ावा नहीं देता। हमारे पूर्वजों ने भी यही सिखाया है कि ऐसे लोगों को देश में दाखिल न होने दें।
मोदी ने बताया कि घुसपैठ की इस समस्या से निपटने सरकार ने हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन की शुरुआत की है। इसके तहत घुसपैठ रोकने और राष्ट्रीय सुरक्षा मजबूत करने के प्रयास तेज़ किए जाएंगे।
- 15 Aug 2025 9:18 AM
नक्सलवाद से मुक्त किए 100 से ज्यादा जिले
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, देश में बड़े बदलाव के लिए हमें बड़ी सफलता मिली है। देश का बड़ा जनजातीय इलाका नक्सलवाद की चपेट में था और इसका खामियाजा आदिवासी समुदाय को उठाना पड़ा। कई लोगों ने अपने परिजनों को खोया। 125 से ज्यादा जिलों में नक्सलवाद ने गहरी पैठ बना ली थी। जनजातीय नौजवान इसकी गिरफ्त में थे। लेकिन अब हालात बदल गए हैं। नक्सलवाद अब 20 जिलों तक सीमित है।
पीएम मोदी ने कहा, पहले बस्तर का जेहन में नाम आते ही बम और बंदूक की धमक गूंजने जगती थी। लेकिन अब बस्तर के युवा ओलंपिक में हिस्सा लेते हैं। कभी रेड कॉरिडोर कहनाने वाला यह इलाका अब ग्रीन कॉरिडोर बन गया है। जहां विकास और कानून का तिरंगा लहराया है। बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती का ज़िक्र करते हुए कहा, आदिवासी समुदाय का जीवन बचाकर ही हमने उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी है।
- 15 Aug 2025 9:11 AM
RSS दुनिया का सबसे बड़ा NGO
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, राष्ट्र निर्माण कोटि-कोटि लोगों के पुरुषार्थ से होता है। चाहे वे ऋषि-मुनि हों, किसान, मजदूर या सेना के जवान। आरएसएस का उल्लेख करते हुए कहा, 100 से पहले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का जन्म हुआ। दुनिया का सबसे बड़ा यह NGO मातृभूमि के लिए पूर्ण समर्पित है। लाल किले की प्राचीर से सभी स्वयंसेवकों को नमन किया।
- 15 Aug 2025 9:11 AM
पांडुलिपियां को सहेजने ज्ञान भारत योजना
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, हमें अपनी सभी भाषाओं पर गर्व करना चाहिए। पांडुलिपियों में ज्ञान का असीम भंडार है। ज्ञान भारत योजना और तकनीक की मदद से इन पांडुलिपियां को संजोया जा रहा है। ताकि, आने वाली पीढ़ियों और समाज के लिए यह उपयोगी बनें।
- 15 Aug 2025 9:06 AM
विविधता हमारी विरासत, इसे सेलिब्रेट करें
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, विविधता हमारी ताकत और विरासत है। इसे सेलिब्रेट करने की हमें आदत डालनी चाहिए। प्रयागराज के कुंभ का जिक्र करते हुए कहा, वहां एक प्रण और एक प्रयास की भावना दिखी। पीएम ने बताया कि बांग्ला, मराठी और पाली-प्राकृत को क्लासिकल भाषा का दर्जा दिया गया है। पीएम ने कहा कि आज गुरु तेग बहादुर जी का 350वां शहीदी दिवस है। भारत के मूल्यों की रक्षा के लिए उन्होंने अपना सर्वस्व न्योछावर किया।
- 15 Aug 2025 9:04 AM
किसान हितों के खिलाफ प्रतिकूल नीति स्वीकार नहीं
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा-नए भारत के निर्माण में हमारे किसानों का बड़ा योगदान है। हमारा एग्रो प्रोडक्ट का निर्यात तेजी से बढ़ा है। भारत किसानों, पशुपालकों और मछुआरों के हितों के खिलाफ कोई भी प्रतिकूल नीति स्वीकार नहीं करेगा। पीएम मोदी ने कहा, ऐसी हर कोशिश के खिलाफ हमारी सरकार ‘दीवार’ की तरह खड़ी है। जो लोग भी प्रतिकूल नीतियां थोपने की कोशिश करेंगे, हम उनका मुकाबला मजबूती से करेंगे।
