मन की बात एपिसोड-124: PM मोदी बोले-चांद पर जाना बच्चों का सपना; 12 किले बने विश्व धरोहर

PM Modi Mann Ki Baat
Mann Ki Baat 124 Episodes: 'मन की बात' का 124वां एपिसोड रविवार (27 जुलाई) को टेलीकास्ट हुआ। पीएम नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित किया। एपिसोड की शुरुआत में PM मोदी ने स्पेस के बारे में बात की। PM मोदी ने कहा-जैसे ही भारतीय एस्ट्रोनॉट शुभांशु धरती पर उतरे लोग उछल पड़े। हर दिल में खुशी की लहर दौड़ गई। पूरा देश गर्व से भर गया।
मन की बात के 124वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "शुभांशु शुक्ला की अंतरिक्ष से वापसी को लेकर देश में बहुत चर्चा हुई। जैसे ही शुभांशु धरती पर सुरक्षित उतरे, लोग उछल पड़े, हर दिल में खुशी की लहर दौड़ गई। पूरा देश गर्व से भर गया।" pic.twitter.com/Qq7jEfQc5l
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 27, 2025
अब बच्चे कहते हैं कि हम भी स्पेस में जाएंगे
पीएम ने आगे कहा- साइंस-स्पेस को लेकर बच्चों में नई जिज्ञासा भी जागी। अब छोटे-छोटे बच्चे कहते हैं कि हम भी स्पेस में जाएंगे। हम भी चांद पर उतरेंगे। स्पेस साइंटिस्ट बनेंगे। मुझे याद है जब अगस्त 2023 चंद्रयान की सफल लैंडिंग हुई थी। तब देश में एक नया माहौल बना था।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ""UNESCO ने 12 मराठा क़िलों को वर्ल्ड हेरिटेज साइट के रूप में मान्यता दी है। 11 क़िले महाराष्ट्र में, 1 क़िला तमिलनाडु में। हर क़िले से इतिहास का एक-एक पन्ना जुड़ा है। हर पत्थर, एक ऐतिहासिक घटना का गवाह है" pic.twitter.com/wyIzYxECpF
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 27, 2025
12 किले वर्ल्ड हेरिटेज साइट में शामिल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बताया कि यूनेस्को ने भारत के 12 मराठा किलों को विश्व धरोहर स्थल (World Heritage Sites) के रूप में मान्यता दी है। इनमें से 11 किले महाराष्ट्र में स्थित हैं और एक तमिलनाडु में है। प्रधानमंत्री ने कहा कि इन किलों से भारत के गौरवशाली अतीत की झलक मिलती है। हर दीवार और पत्थर एक ऐतिहासिक कहानी बयां करता है। PM ने यह भी कहा कि राजस्थान के चित्तौड़गढ़, कुंभलगढ़, रणथंभौर, आमेर और जैसलमेर किले पहले से ही दुनियाभर में प्रसिद्ध हैं। इसी तरह कर्नाटक का गुलबर्गा किला भी स्थापत्य और इतिहास का महत्वपूर्ण उदाहरण है।
देश में टेक्सटाइल स्टार्टअप्स की बूम
प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि भारत का टेक्सटाइल सेक्टर सिर्फ उद्योग नहीं, बल्कि सांस्कृतिक विविधता का प्रतीक है। आज भारत में 3,000 से अधिक टेक्सटाइल स्टार्टअप्स सक्रिय हैं। गांवों की महिलाएं, शहरों के डिजाइनर, बुजुर्ग बुनकर और युवा उद्यमी मिलकर इस क्षेत्र को आगे ले जा रहे हैं। साथ ही टेक्सटाइल और अपैरल का बाज़ार भी तेजी से बढ़ रहा है।
ज्ञान भारतम् मिशन की ऐतिहासिक शुरुआत
प्रधानमंत्री ने बताया कि सरकार ने इस साल के बजट में 'ज्ञान भारतम् मिशन' की घोषणा की है। इसके तहत भारत की प्राचीन पांडुलिपियों को डिजिटाइज किया जाएगा। इन सभी डिजिटल दस्तावेजों को एक नेशनल डिजिटल रिपॉजिटरी में संग्रहित किया जाएगा, ताकि दुनियाभर के विद्यार्थी और शोधकर्ता भारत की ज्ञान परंपरा और बौद्धिक धरोहर से जुड़ सकें।
'विश्व पुलिस और अग्निशमन खेल'
PM नरेंद्र ने कहा कि ओलंपिक के बाद सबसे बड़ा खेल आयोजन 'विश्व पुलिस और अग्निशमन खेल' दुनिया-भर के पुलिसकर्मी, अग्निशमन कर्मी, सुरक्षा से जुड़े लोग उनके बीच होने वाला खेल टूर्नामेंट में भारत ने करीब 600 मेडल जीते। 71 देशों में हम शीर्ष तीन में पहुंचे। मैं सभी खिलाड़ियों और कोचिंग टीम को बधाई देता हूं।
PM मोदी ने 'X' पर लिखा-इस महीने के #MannKiBaat के लिए सुबह 11 बजे अवश्य जुड़ें। जिसमें भारत के लोगों के प्रेरक सामूहिक प्रयासों पर प्रकाश डाला जाएगा।
Do tune in at 11 AM for this month's #MannKiBaat, where inspiring collective efforts of the people of India will be highlighted. pic.twitter.com/YwvCnFO2BZ
— Narendra Modi (@narendramodi) July 27, 2025
मन की बात 11 विदेशी भाषाओं में भी प्रसारित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' का प्रसारण भारत में ही नहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी किया जाता है। यह कार्यक्रम 22 भारतीय भाषाओं और 29 क्षेत्रीय बोलियों के साथ-साथ 11 अंतरराष्ट्रीय भाषाओं में भी उपलब्ध है। इनमें फ्रेंच, चीनी, इंडोनेशियाई, तिब्बती, बर्मी, बलूची, अरबी, पश्तो, फारसी, दारी और स्वाहिली जैसी भाषाएं शामिल हैं। इस कार्यक्रम का प्रसारण आकाशवाणी के 500 से अधिक केंद्रों से किया जाता है, जिससे यह देश के दूरदराज इलाकों तक भी पहुंचता है। 'मन की बात' की शुरुआत में हर एपिसोड करीब 14 मिनट का होता था, लेकिन जून 2015 से इसकी अवधि बढ़ाकर 30 मिनट कर दी गई।
123वें एपिसोड में योग पर चर्चा
PM नरेंद्र मोदी ने 123वें एपिसोड में योग दिवस और इमरजेंसी पर बात की थी। PM मोदी ने 21 जून को मनाए गए अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का उल्लेख करते हुए कहा कि इस दिन दुनिया भर में करोड़ों लोगों ने भागीदारी की। योग अब सिर्फ एक अभ्यास नहीं, बल्कि लोगों के दैनिक जीवन का हिस्सा बनता जा रहा है। इसकी व्यापकता और प्रभाव लगातार बढ़ रहे हैं। बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री ने देश में लगाए गए आपातकाल को भी याद किया। उन्होंने कहा कि उस समय नागरिकों को अत्याचार और दमन का सामना करना पड़ा। कई लोगों को कठोर यातनाएं दी गईं, लेकिन अंततः लोकतंत्र की जीत हुई और देश को आपातकाल से मुक्ति मिली।
122वें एपिसोड में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा
पीएम मोदी ने 122वें एपिसोड की शुरुआत में ऑपरेशन सिंदूर के बारे में बात की थी। उन्होंने कहा- ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ एक सैन्य मिशन नहीं है, ये हमारे संकल्प, साहस और बदलते भारत की तस्वीर है। इस तस्वीर ने पूरे देश को देश-भक्ति के भावों से भर दिया है, तिरंगे में रंग दिया है।
Live Updates
- 27 July 2025 11:27 AM
हर पत्थर ऐतिहासिक घटना का गवाह
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि UNESCO ने 12 मराठा क़िलों को वर्ल्ड हेरिटेज साइट के रूप में मान्यता दी है। 11 क़िले महाराष्ट्र में, 1 क़िला तमिलनाडु में। हर क़िले से इतिहास का एक-एक पन्ना जुड़ा है। हर पत्थर, एक ऐतिहासिक घटना का गवाह है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ""UNESCO ने 12 मराठा क़िलों को वर्ल्ड हेरिटेज साइट के रूप में मान्यता दी है। 11 क़िले महाराष्ट्र में, 1 क़िला तमिलनाडु में। हर क़िले से इतिहास का एक-एक पन्ना जुड़ा है। हर पत्थर, एक ऐतिहासिक घटना का गवाह है" pic.twitter.com/wyIzYxECpF
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 27, 2025 - 27 July 2025 11:26 AM
अगस्त क्रांति का महीना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अगस्त का महीना क्रांति का महीना। 1 अगस्त को लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की पुण्यतिथि होती है। इसी महीने, 8 अगस्त को गांधी जी के नेतृत्व में 'भारत छोड़ो आंदोलन' की शुरुआत हुई थी। फिर आता है 15 अगस्त। हमारा स्वतंत्रता दिवस, हम अपने स्वतंत्रता सेनानियों को याद करते हैं, उनसे प्रेरणा पाते हैं, लेकिन साथियो, हमारी आज़ादी के साथ देश के बंटवारे की टीस भी जुड़ी हुई है, इसलिए हम 14 अगस्त को 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' के रूप में मनाते हैं।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "अगस्त का महीना क्रांति का महीना। 1 अगस्त को लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की पुण्यतिथि होती है। इसी महीने, 8 अगस्त को गांधी जी के नेतृत्व में 'भारत छोड़ो आंदोलन' की शुरुआत हुई थी। फिर आता है 15 अगस्त, हमारा स्वतंत्रता दिवस, हम अपने स्वतंत्रता… pic.twitter.com/HQNxsuYSTf
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 27, 2025
