मोदी के हाथों होगी नीतीश की राजनीतिक हत्या: गिरिराज सिंह

X
By - haribhoomi.com |24 Dec 2013 11:10 AM
बीजेपी नेता गिरराज सिंह विवादित बयान देकर फंस गए हैं।
नई दिल्ली. बीजेपी नेता गिरराज सिंह विवादित बयान देकर फंस गए हैं। वैशाली जिले में एक जनसभा को संबोधित करते हुए बीजेपी-जेडी(यू) गठबंधन के दौरान राज्य के पशुपालन मंत्री रहे गिरिराज सिंह की जुबान फिसल गई और उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की हत्या नरेंद्र मोदी के हाथों होगी। हालांकि, गिरिराज का संदर्भ नीतीश कुमार के राजनीतिक सफाये से था और बाद में उन्होंने इसे स्पष्ट भी किया।
गिरिराज सिंह ने पंचायत प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि नीतीश कुमार के खात्मे के लिए उनकी पार्टी (जेडीयू) को बिहार की सभी 40 सीटों पर हराना जरूरी है, क्योंकि उनकी (नीतीश कुमार) जान लोकसभा की इन्हीं 40 सीटों में अटकी हुई है। इसके बाद उन्होंने कहा, 'नीतीश कुमार की हत्या नरेंद्र मोदी के हाथों होगी।'
गिरिराज के इस विवादित बयान पर जेडी (यू) नेता अली अनवर ने उनकी तीखी आलोचना की। बयान पर खुद को फंसता देख गिरिराज सिंह ने सफाई देते हुए कहा, 'मैंने पूरी सीडी नहीं देखी है। कोई शब्द छूटा होगा तो मैं अपने शब्द वापस लेता हूं। मेरा यह कहना है कि नीतीश कुमार की राजनीतिक हत्या नरेंद्र मोदी के हाथों होगी, जब वह बिहार में 40 की 40 सीटें जिताकर आएंगे।'
यह पहला मौका नहीं है जब गिरिराज ने नीतीश के खिलाफ विवादित बयान दिया है। इससे पहले उन्होंने आरोप लगाया था कि नीतीश ईर्ष्या करने वाली किसी 'देहाती औरत' की तरह मोदी के साथ व्यवहार कर रहे हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS