विधानसभा चुनावः चारों राज्यों में दिखाई दिया मोदी फैक्टर का कमाल

विधानसभा चुनावः चारों राज्यों में दिखाई दिया मोदी फैक्टर का कमाल
X
विधानसभा चुनावों में मोदी फैक्टर ने काम किया है।
नई दिल्ली. दिल्ली, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश व राजस्थान के चुनाव नतीजों के जरिए जनता ने जो इबारत लिखी है वह न कांग्रेस के लिए अबूझ है और न ही भाजपा के लिये। 2014 के आम चुनाव की दहलीज पर खड़े मुल्क में हिंन्दी पट्टी के 4 राज्यों के विधान सभा चुनाव में जिस तरह से जनता ने भाजपा पर भरोसा जताया है उससे साफ है कि लोकसभा चुनाव में उतरने से पहले उसे कांग्रेस पर एक बड़ी बढ़त तो मिल ही गई है। चुनाव नतीजों को देखते हुए यह कहना बेमानी न होगा कि भाजपा को पीएम पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता का जमकर लाभ मिला है।
वरिष्ठ पत्रकार मधु किश्वर का तो यही मानना है। उनका कहना है कि इसमें कोई दो राय नही कि चारों राज्यों के चुनाव नतीजों में मोदी फैक्टर का अहम रोल है। अगर मोदी का जादू कारगर नही होता तो दिल्ली में जो हाल कांग्रेस का हुआ वह भाजपा का होता। यह मोदी का ही करिश्मा है कि राजस्थान में भाजपा व कांग्रेस के बीच इतना लंबा अंतराल रहा। किश्वर का कहना है कि मोदी ने मतदाताओं को भाजपा की ओर प्रेरित किया और बताया कि कांग्रेस को हराया जा सकता है। हालांकि, खुद भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने खुले तौर पर यह माना कि इन चुनावों में मोदी की लोकप्रियता का पूरा लाभ मिला है।
वसुंधरा राजे सिंधिया ने भी राजस्थान में भाजपा को मिले प्रचंड बहुमत का श्रेय सीधे मोदी को ही दिया है। मालूम हो कि मोदी ने सबसे ज्यादा 22 रैलियां राजस्थान में ही की थीं। किश्वर कहती हैं कि, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी के अलावा भाजपा के भी किसी नेता के रैली में उतनी भीड़ नही जुटी जितनी मोदी की रैलियों में दिखी। हालांकि, राजनैतिक विश्लेषक मनीषा प्रियम सहाय की मानें तो राजस्थान व मध्य प्रदेश में तो मोदी का जादू असर कर गया। किंतुबाकी दोनों राज्यों में मोदी बेअसर रहे। सहाय कहती हैं कि, दिल्ली व छत्तीसगढ़ में भाजपा का प्रदर्शन देखते हुए साफ कहा जा सकता है कि दोनों राज्यों में मोदी का जादू नही चल पाया।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story