मोदी ने राहुल पर फिर साधा निशाना, बोले- शहजादे सिर्फ गुजरात को देते हैं गाली

अकोंला. भारत विजय अभियान के लिए नरेंद्र मोदी रविवार को महाराष्ट्र के तूफानी दौरे पर हैं। इस दौरे में मोदी अमरावती में रैली कर चुके हैं। मोदी इस समय अकोंला में रैली कोे संबोधित कर रहे हैं। अकोला में रैली कर रहे नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस सरकार को फिर निशाने पर लिया। उन्होंने कहा, 'इस बार देश की जनता बदलाव के लिए वोट करेगी। जनता विकास चाहती है और वही हमारा मुद्दा है।'मोदी ने पिछली रैली की तरह यहां भी कांग्रेस और एनसीपी पर जमकर निशाना साधा को आपने कांग्रेस मुक्त अकोला बनाया है, अब बारी कांग्रेस मुक्त भारत बनाने की है।
- कांग्रेस का घोषणा पत्र नहीं धोखा पत्र है। हमने ग्रीन रिवॉल्यूशन सुना, लेकिन दिल्ली की सरकार से पहली बार पिंक रिवॉल्यूशन सुन रहे हैं। वहीं मोदी बोले अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में 6 करोड़ नौजवानों को रोजगार मिला। 10 साल की सरकार में सिर्फ 1.25 करोड़ लोगों को ही रोजगार मिल सका।
- गुजरात में भी कॉटन की खेती करने वाले किसान हैं, वहां भी सूखा पड़ता है। वहां के किसान महाराष्ट्र के किसानों की तरह आत्महत्या नहीं कर रहे हैं। दिल्ली की सरकार कॉटन एक्सपोर्ट पर प्रतिबंध लगाती है, लेकिन मटन एक्सपोर्ट को बढ़ावा देती है।
- मोदी ने कांग्रेस पर सवाल करते हुए जनता से पूछा कि इस चुनाव में हमारा एक ही मुद्दा है विकास। हम देश को विकास के रास्ते पर आगे ले जाना चाहते हैं। 10 साल बहुत लंबा समय होता है। इतने समय में भी यदि आपका जीवन नहीं बदला, तो इसके लिए कौन जिम्मेदार है।
अमरावती की रैली में मोदी
भाजपा के पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर कांग्रेस की अगुवाई वाली केंद्र सरकार पर निशाना साधा। महाराष्ट्र के अमरावती में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए मोदी ने कांग्रेस के शासन में हुए घोटालों और इन घोटालों में महाराष्ट्र से जुड़े कांग्रेस के नेताओं के आरोपी होने पर चुटकी ली। मोदी ने कांग्रेस और एनसीपी पर निशाना साधते हुए कहा कि इस लाेकसभा चुनाव में कांग्रेस और एनसीपी को एक भी सीट ना मिले। उन्होंने यूपीए के कार्यकाल पर सवाल उठाते हुए कहा कि यूपीए के कामकाज की चर्चा होनी चाहिए।
अमरावती में क्या बोले मोदी-
- मोदी ने सवाल किया, 'कॉमनवेल्थ गेम्स और आदर्श सोसायटी जैसे घोटाले यहीं से क्यों सामने आ रहे हैं। मोदी ने कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी को एक बार फिर शहजादा कहकर संबोधित किया। उन्होंने राहुल पर निशाना साधते हुए कहा, 'शहजादे यहां आते हैं तो किसानों के आंसू पोंछने, लेकिन गुजरात के विकास मॉडल को गाली देते रहते हैं।'
- कुछ दिनों पहले शहजादे आए थे, यहां गुजरात का हिसाब मांग रहे थे। अरे भाई, चुनाव हिंदुस्तान का है, यहां हिंदुस्तान की बात करो। पहले अपने कारनामों का हिसाब दो। शहजादे गुजरात के विकास मॉडल पर सवाल कर रहे हैं। कहते हैं गुब्बारा फूट जाएगा। गुजरता की जनता ने 2008 और 13 में इन्हें जवाब दिया है, शायद उसे भूल गए हैं। शहजादे गुजरात के विकास मॉडल पर संदेह करते हैं। मैं पूछता हूं क्या वह अपनी मां पर भी संदव करेंगे। राजीव गांधी फाछंडेशन की अध्यक्षा हैं सोनिया गांधी। फाउंडेशन के सर्वे के मुताबिक गुजरात देश का सबसे विकसित राज्य है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS