रक्षक बने भक्षक, मॉडल के रेप व अपहरण केस में 3 पुलिसकर्मी गिरफ्तार

मुंबई.गुरूवार को मुंबई पुलिस ने मॉडल के अपहरण और पुलिस चौकी में उसके यौन उत्पीड़न के मामले लेकर तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। जानकारी के मुताबिक इनमें साकीनाका पुलिस स्टेशन के एक कॉंन्सटेबल और दो सब-इंस्पेक्टर शामिल हैं। आपको बता दें सोमवार को 29 वर्षीय मॉडल ने पुलिस कमिश्नर ने राकेश मारिया से अपहरण व पुलिस चौकी में यौन उत्पीड़न और 5 लाख रूपए लूटने की शिकायत की थी। जिसके बाद मुंबई पुलिस कमिश्नर ने इस मामले की की जांच के निर्देश क्राइम ब्रांच को दिए थे।
महिला की सिर कुचलकर की हत्या, पुलिस प्रेम-प्रसंग के एंगल से करेगी जांच!
मुंबई पुलिस के मुताबिक मॉ़डल के साथ यह घटना 3 अप्रैल की रात को हुई है जिसमें आरोपियों ने साकीनाका पुलिस स्टेशन के क्षेत्राधिकार वाले इलाके अपने एक मित्र के साथ जा रही मॉ़डल को रोककर संघर्ष नगर चौकी ले गए। मॉ़डल ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी पुलिसकर्मियों ने अनैतिक देह व्यापार में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार करने का डर दिखाकर उससे 5 लाख रूपये की मांग की। यही नही उन्होने बॉम्बे पुलिस एक्ट के तहत 1200 रूपए जुर्माना भरने के लिए भी कहा।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS