जल्दी ही मेहरबान हो सकते है इंद्र देव, फिर सक्रिय हुआ मानसून

जल्दी ही मेहरबान हो सकते है इंद्र देव, फिर सक्रिय हुआ मानसून
X
पहले से हफ्तों देरी से चल रह मानसून जल्द ही उत्तर भारत को अपनी गिरफ्त में ले लेगा।
नई दिल्ली. पहले से हफ्तों देरी से चल रह मानसून जल्द ही उत्तर भारत को अपनी गिरफ्त में ले लेगा। मौसम विभाग के विशेषज्ञों का कहना है कि अब मानसून फिर से सक्रिय हो गया है और ऐसे आसार हैं कि जल्दी उत्तरी राज्यों में अच्छी बरसात होगी। देश में दक्षिण पश्चिम मानसून की बारिश 1 जून से 30 सितंबर के बीच में होता है।
लेकिन इस बार अल- नीनो के प्रभाव के कारण भारतीय मानसून पर प्रभाव पड़ा है। जिस कारण खरीफ की फसलों बुवाई में भी देरी हो रही है। जुलाई में भी सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है। अगस्त तक मानसून में ज्यादा बदलाव की उम्मीद नहीं है।
जुलाई में अब तक जितनी बारिश हुई है, उससे देखकर मौसम विभाग का कहना है कि इस महीनें मानसून एक फिर सक्रिय होगा और अच्छी बारिश हो सकती है। हालांकि अब तक पिछले वर्ष की तुलना में सामान्य से कम बारिश हुई है, लेकिन अभी जिस तरह से मानसून सक्रियता दिखा रहा है उसके अनुसार उत्तर पश्चिम और पूर्वी भारत में बारिश होने की अच्छी संभावना है।
दिल्ली में शुक्रवार को दिन भर आंशिक रूप से बादल छाए रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई। पिछले 24 घंटों के दौरान 6.8 मिमी बारिश दर्ज की गई। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया यह सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस कम था।
आ‌र्द्रता का स्तर अधिकतम 92 तथा न्यूनतम 52 फीसद दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान आंशिक रूप से बादल छाए रहने तथा गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। अधिकतम तापमान 36 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है।
नीचे की स्‍लाइड्स में पढ़िए, क़षि विशेषज्ञों ने जारी किया फसलच्रक -

खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि और हमें फॉलो करें ट्विटर पर-

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

  • 1
  • 2
  • 3

  • Next Story