2 फरवरी से मुंबई में दौड़ेगी मोनो रेल

2 फरवरी से मुंबई में दौड़ेगी मोनो रेल
X
मुंबई में 2 फरवरी को चलेगी मोनो रेल
मुंबई. लंबे समय से मुंबई में मोनोरेल का इंतजार किया जा रहा था। आखिरकार ये इंतजार खत्‍म होने जा रहा है। 2 फरवरी से मुंबई मोनोरेल में आम नागरिक भी सफर कर सकेंगे. दरअसल, 1 फरवरी को वडाला से चेंबूर के बीच मोनोरेल का उद्घाटन होने जा रहा है, उसके बाद अगले दिन से ही यह सेवा आम नागरिकों के लिए खुल जाएगी.

इस मोनोरेल में 4 कोच होंगे, जिनमें 560 यात्री सफर कर सकेंगे तथा इसके लिए उन्हें 5 से 11 रुपये तक की टिकटें खरीदनी पड़ेंगी. फिलहाल पहले चरण में कुल 6 ट्रेनें चलाई जाएंगी, जो हर 15 मिनट के अंतराल पर दौड़ेंगी. मालूम हो कि, मुंबई मोनोरेल में लोकल ट्रेनों की तरह मासिक पास जैसी कोई सुविधा उपलब्ध नहीं होगी, लेकिन दिल्ली मेट्रो की तर्ज पर स्मार्ट कार्ड की व्यवस्था जरूर रहेगी. मुंबई मोनोरेल लोकल ट्रेनों सहित परिवहन के अन्य साधनों से जुड़ी रहेगी. गौरतलब है कि, चेंबूर के रेलवे स्टेशन से हवा में एक पुल बनाया गया है, जो मोनोरेल स्टेशन को जोड़ता है.

इसके अलावा फीडर बस सेवा भी जल्द ही शुरू किए जाने की योजना है. मुंबई मेट्रोपोलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी के अनुसार, मोनोरेल के आने के बाद 40 मिनट की यह दूरी घटकर 21 मिनट रह जाएगी. इसके साथ ही मोनोरेल इको-फ्रेंडली भी है और इसमें यातायात के अन्य साधनों की तुलना में शोरगुल भी कम होता है. वडाला से जैकब सर्कल तक का मुंबई मोनोरेल का दूसरा चरण 2700 करोड़ रुपये में पूरा किया जाएगा व इसके अगले एक साल में पूरा हो जाने की संभावना है.

खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को- फेसबुक हरिभूमि और हमें फॉलो करें ट्विटर पर नीचे की

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story