सांसद पढ़ेंगे दस माह का कोर्स, पीएम मोदी भी पढ़ाएंगे पाठ

नई दिल्ली. भाजपा सांसदों के लिए नया होमवर्क तैयार हुआ है। उन्हें केन्द्र सरकार की उपलब्धियों का पाठ पढ़ाया जाएगा फिर उसे कंठस्थ कर सांसदों को उन सारी योजनाओं को जनता के सामने सुनाना होगा। इसके लिए 19 अप्रैल को एक दिन की क्लास लगाई जा रही है। सात घंटे की क्लास में उन्हें दस माह का कोर्स पढ़ाया जाएगा। सूत्रों के अनुसार भाजपा संसदीय दल और रामभाऊ म्यालगी प्रबोधनी द्वारा दिल्ली में भाजपा सांसदों के लिए कार्यशाला लगाई जा रही है।
सोनिया-मनमोहन ने नहीं चुकाया अपना बिल, NDMC ने जारी की 300 नेताओं की लिस्ट
साथ ही इन योजनाओं के क्रियांवयन की कैसे पहले से तैयारी की जाय और योजनाएं सही तरीके से लागू हुई हैं, उसका जनता को लाभ मिल रहा है या नहीं इसका फालोअप करने की विधि भी सांसदों को बताई जाएगी। सूत्र बताते हैं कि सांसदों को सभी योजनाओं के बारे में बारीकी से जानकारी रखनी होगी। क्योंकि उन्हें योजनाओं के बारे में जनता को सहजता से समझाने की जिम्मेदारी निभानी है।
केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री का प्रस्ताव, मंत्रियों को लालबत्ती नहीं!
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS