अस्पताल की तरह भारत का कायाकल्प भी संभव, बाल मृत्युदर चिंता का विषय: PM मोदी

अस्पताल की तरह भारत का कायाकल्प भी संभव, बाल मृत्युदर चिंता का विषय: PM मोदी
X
राष्ट्रीय राजधानी में राजपथ पर विजय चौक से इंडिया गेट तक ‘रन फॉन यूनिटी’ आयोजित किया जाएगा।

मुंबई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार शाम मुंबई में सर एचएन रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल का उद्घाटन किया। रिलायंस फाउंडेशन ने अस्पताल के नवीनीकरण का काम किया है। उद्घाटन समारोह में मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत अस्पताल के कायाकल्प के लिए नीता अंबानी को बधाई देते हुए की। मोदी ने कहा कि मरीजों का कायाकल्प होते हुए मैंने कई बार देखा है, लेकिन हॉस्पिटल का कायाकल्प होते बहुत कम बार देखा है। इस अस्पताल के कायाकल्प के लिए नीता अंबानी को उन्होंने बधाई भी दी। समारोह का संचालन बीजेपी सांसद परेश रावल कर रहे हैं। कार्यक्रम को मुकेश व नीता अंबानी ने संबोधित किया। कहा कि यहां मरीजों को अच्छी चिकित्सा सेवा दी जाएगी।

बाल मृत्यु दर चिंता का विषय
अपने संबोधन में मोदी ने बाल मृत्युदर पर चिंता जताते हुए कहा कि हमारे यहां बाल मृत्युदर की हालत बहुत चिंताजनक है। जब बोरवेल में बच्चा गिर जाता है तो पूरा देश परेशान हो जाता है। मगर सैकड़ों बच्चे जन्म लेते ही मृत्यु का शिकार हो जाते हैं। इसके लिए देश में मेडिकल उपकरणों की इंडस्ट्री को बढ़ावा मिलना चाहिए, जिससे देश में बाल मृत्युदर को नीचे लाया जा सके। आज रोगों से बचाव पर ध्यान देने की जरूरत है। ऐसे ही भारत का कायाकल्प भी संभव है। इसके लिए बस जरूरी प्रयास होने आवश्यक हैं।
राष्ट्रीय राजधानी में राजपथ पर विजय चौक से इंडिया गेट तक ‘रन फॉन यूनिटी’ आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर सभी सरकारी कार्यालयों, सार्वजनिक उपक्रमों एवं अन्य संस्थानों में शपथ ग्रहण समारोह का भी आयोजन किया जाएगा। संबंधित संगठन इसका समय तय करेंगे।
नीचे की स्लाइड्स में जानिए, सरदार पटेल की लगेगी प्रतिमा
-
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि और हमें फॉलो करें ट्विटर पर-

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

  • 1
  • 2
  • 3
  • 4

  • Next Story