कानूनों का श्रेय लेकर राहुल गांधी कर रहे अंबेडकर का अपमान : नरेंद्र मोदी

X
By - haribhoomi.com |13 April 2014 6:30 PM
मोदी ने कहा मैडम ने पीएम मनमोहन सिंह के मुंह पर ताला लगा दिया है।
लखनऊ. भीमराव अंबेडकर की 123वीं जयंती पर नरेंद्र मोदी ने आज राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि वह कानून लागू करने और लोगों को अधिकार देने का श्रेय लेकर संविधान के मुख्य निर्माता का 'अपमान' कर रहे हैं। मोदी ने कहा, 'यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि इन दिनों कांग्रेस पार्टी के शहजादे, मुझे नहीं पता क्यों, बार-बार यह कहकर बाबा साहेब अंबेडकर का अपमान कर रहे हैं कि कांग्रेस ने यह या वह अधिकार दिया है।' उन्होंने कहा, 'हमें सभी अधिकार और कानून अंबेडकर ने दिए हैं।'
प्रधानमंत्री पद के भाजपा के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने कहा, 'यदि कोई दावा करता है कि उसने देश के लिए कोई अधिकार या कानून दिया है तो वह अंबेडकर का अपमान कर रहा है। जो संविधान को नहीं जानते, वे आज राजनीतिक कारणों से इन चीजों का श्रेय ले रहे हैं।' मोदी की टिप्पणी ऐसे समय आई है जब राहुल गांधी और कांग्रेस ने दावा किया है कि संप्रग सरकार ने देश के लोगों को सूचना का अधिकार, शिक्षा का अधिकार और खाद्य सुरक्षा दी है।
मोदी ने लखीमपुर रैली में कांग्रेस पर साधा निशाना-
भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के लखीमपुर में एक बार फिर सोनिया गांधी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मैडम ने पीएम मनमोहन सिंह के मुंह पर ताला लगा दिया है। यही नहीं आज अंबेडकर जयंती के दिन मोदी ने बाबा साहब अंबेडकर को याद करते हुए कांग्रेस पर आरोप लगाया कि पार्टी ने बाबा साहेब को अपमानित किया है।
मोदी ने कहा कि एक ही परिवार को तीन लोगों को भारत रत्न मिला है और बाबा साहेब को भारत रत्न नहीं दिया गया, जब भाजपा की समर्थन वाली सरकार बनी तो उनको भारत रत्न दिया गया। इनके राज में हर हफ्ते 13 दलितों की हत्या होती है, 6 का अपहरण होता है, 21 दलित महिलाओं का बलात्कार होता है, 5 दलितों के घरों को आग लगा दी जाती है।
नीचे की स्लाइड्स मे जानिए, मोदी ने कांग्रेस पर और क्या आरोप लगाए-
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि और हमें फॉलो करें ट्विटर पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Tags
Next Story
- होम
- क्रिकेट
- ई-पेपर
- वेब स्टोरीज
- मेन्यू
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS