महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री आरआर पाटिल ने बलात्कार पर दिया विवादित बयान, कहा-चुनाव के बाद करना था रेप

X
By - haribhoomi.com |11 Oct 2014 12:00 AM IST
पाटिल ने कहा कि यदि वह विधायक बनना चाहते थे, तो उन्हें चुनाव के बाद रेप करना चाहिए था।
विज्ञापन
मुंबई. एनसीपी नेता और महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री आरआर पाटिल रेप पर दिये एक बयान के कारण फिर से चर्चा में हैं। पाटिल ने महाराष्ट्र में एक चुनावी रैली में कहा कि दुष्कर्म के आरोपी मनसे प्रत्याशी अगर चुनाव के बाद दुष्कर्म करते तो फायदे में रहते। पाटिल इससे पहले भी अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रह चुके हैं। पाटिल ने महाराष्ट्र के सांगली जिले में एक चुनाव रैली को संबोधित करते हुए यह विवादित टिप्पणी की।
पाटिल ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा, 'एमएनएस उम्मीदवार सुधाकर खाड़े के समर्थक मेरे पास आए और अपना समर्थन देने की बात कही। मैंने उनसे पूछा कि आप ऐसा क्यों कर रहे हो, तो उन्होंने बताया कि उनका उम्मीदवार रेप के मामले में जेल में बंद है।' इसके बाद पाटिल ने यह टिप्पणी की। उन्होंने कहा, 'यदि सुधाकर खाड़े चुनाव लड़ना चाहते थे, यदि वह विधायक बनना चाहते थे, तो उन्हें चुनाव के बाद रेप करना चाहिए था।'
नीचे की स्लाइड्स में जानिए, आर आर पाटिल ने मांगी मांफी -
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि और हमें फॉलो करें ट्विटर पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
विज्ञापन
Next Story
- होम
- क्रिकेट
- ई-पेपर
- वेब स्टोरीज
- मेन्यू
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS