लव अफेयर्स में लगा है रेप का आरोप, तो जानिए कैसे हटेगा

लव अफेयर्स में लगा है रेप का आरोप, तो जानिए कैसे हटेगा
X
प्रेम-प्रसंग में किसी पर बलात्कार का आरोप लगता है और वह अगर पीड़िता से शादी कर लेगा, तो उस पर से बलात्कार का आरोप हट जाएगा।

चंडीगढ़. अब प्रेम-प्रसंग में किसी पर बलात्कार का आरोप लगता है और वह अगर पीड़िता से शादी कर लेगा, तो उस पर से बलात्कार का आरोप हट जाएगा। जी हां, पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने एक लड़के की अपील पर यह फैसला सुनाया है कि अगर किसी लव अफेयर में पार्टनर पर बलात्कार का आरोप लगता है और बाद में उनकी शादी हो जाती है तो आरोप हटाने के लिए उनके बीच समझौता हो सकता है। इस लड़के पर लड़की ने अपने परिजनों के दबाव में रेप का आरोप लगाया था, बाद में आरोपी और पीड़ित की शादी हो गई, तो जज ने लड़के पर रेप के आरोप हटाने को कहा।

उन्होंने कहा, ऐसे केस का कोई नतीजा नहीं निकलेगा और मामले की आपराधिक सुनवाई कपल की शादीशुदा जीवन पर गलत असर डाल सकती है। संगरूर जिले के एक कपल के बीच में अफेयर था और लड़का-लड़की दोनों घर से भाग गए थे, लेकिन घरवालों ने उनका पता लगा लिया था।
इसके बाद लड़की के परिजनों ने 25 सितंबर 2014 को लड़के के खिलाफ रेप का केस दर्ज करा दिया। बाद में लड़की के परिजनों ने उनके रिश्ते को मंजूरी दे दी और दोनों ने 28 सितंबर को एक गुरुद्वारे में शादी कर ली। इस शादी का पंजाब कम्पल्सरी रजिस्ट्रेशन ऑफ मैरेज एक्ट 2012 के तहत पंजीकरण भी करवा दिया गया था। इसके बाद लड़के ने खुद पर लगे रेप के आरोप को हटाने के लिए हाईकोर्ट की शरण ली।
नीचे की स्लाइड्स में पढ़िए, खबर से जुड़ी अन्य जानकारी -
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्‍ट
पर-

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story