सड़क की मांग को लेकर लोगों ने नीतीश की रैली में फेंके पत्थर

X
By - haribhoomi.com |31 March 2014 3:21 PM
बिहार के नालंदा में आज रैली के दौरान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सभा में पत्थरबाजी हुई।
पटना. बिहार के नालंदा में आज रैली के दौरान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सभा में पत्थरबाजी हुई। पत्थरबाजी में कुछ लोगों के घायल होने की भी खबर है। दरअसल नीतीश यहां जैसे ही मंच पर पहुंचे वहां मौजूद लोगों ने रोड नहीं तो वोट नहीं के नारे लगाने शुरू कर दिए और धीरे-धीरे ये नारेबाजी पत्थरबाजी में बदल गई।
शेखपुरा के बड़बीघा में नीतीश कुमार चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान दर्शकदीर्घा में बैठे कुछ लोगों ने नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे लगाए। इसके बाद लोगों ने बिहार सरकार पर जातिवादी मानसिकता से ग्रस्त होकर काम करने का आरोप लगाया। जब पुलिस उन्हें शांत कराने पहुंची तो वे और भड़क गए और कुर्सियां फेंकने लगे। उन्होंने नीतीश कुमार को चप्पल तक दिखाई। इस पूरे घटनाक्रम के दौरान नीतीश कुमार ने अपना भाषण जारी रखा।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि और हमें फॉलो करें ट्विटर पर-
नीचे की स्लाइड्स में पढ़िए, नीतीश ने भाजपा पर लगाए आरोप-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story
- होम
- क्रिकेट
- ई-पेपर
- वेब स्टोरीज
- मेन्यू
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS