माल्या के खिलाफ जांच करेगी समिति, संसद में हंगामा

माल्या के खिलाफ जांच करेगी समिति, संसद में हंगामा
X
सरकार पर लुकआउट नोटिस में बदलाव कर माल्या को देश से भागने में मदद का आरोप लगाया।
नई दिल्ली. राज्यसभा सदस्य और शराब कारोबारी विजय माल्या के कर्ज लेकर विदेश भाग जाने का मामला संसद में जोर शोर से गूंज रहा है। राज्यसभा में कांग्रेस के हंगामे के बाद सदन का सदस्य होने के कारण विजय माल्या के खिलाफ जांच का जिम्मा राज्यसभा की आचार समिति को सौंप दिया गया है। राज्यसभा में सोमवार को भी कांग्रेस ने विवादों में घिरे उद्योगपति माल्या के देश छोड़ कर जाने के मुद्दे पर भारी हंगामा किया।
हंगामे एवं नारेबाजी के कारण शून्यकाल समाप्त होने के निर्धारित समय से पहले बैठक को करीब पांच बजे के लिए स्थगित करना पड़ा। इससे पहले कांग्रेस के प्रमोद तिवारी ने शून्यकाल में व्यवस्था के प्रश्न के जरिए यह मुद्दा उठाते हुए कहा कि माल्या पर बैंकों का हजारों करोड़ रूपये बकाया है। उनके खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया गया था। सरकार पर लुकआउट नोटिस में बदलाव कर माल्या को देश से भागने में मदद का आरोप लगाया।
हालांकि स्पीकर ने इस मुद्दे को बहस के लिए स्वीकार नहीं किया, क्योंकि यह मामला पहले ही संसद की आचार समिति में भेजा जा चुका है। कारण यह मामला लोकसभा में भी मुंबई से भाजपा सांसद किरीट सोमैया ने उठाया। उन्होंने मांग की कि सरकार #VijayMallya के सभी कारोबारी संस्थानाओं की फोरेंसिक ऑडिट कराए। इसके अलावा सांसद ने वित्त राज्य मंत्री जयंत सिन्हा को भी इस बाबत पत्र लिखा है।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्‍ट पर-

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story