Logo
election banner
जिस तरह सर्दी के मौसम में बॉडी स्किन को ड्रायनेस से बचाने के लिए आप एक्सट्रा एफर्ट करते हैं। उसी तरह लिप्स को भी क्रैक-फ्री और सॉफ्ट बनाए रखने के लिए आपको कुछ टिप्स को फॉलो करना होगा।

Winter Skincare Tips: सर्दी के मौसम में वातावरण में नमी की वजह से होंठों का फटना यानी क्रैक्ड लिप्स कॉमन प्रॉब्लम है। दरअसल, लिप्स पर बाकी स्किन की तरह ऑयल ग्लैंड्स नहीं होती हैं, जिस वजह से शरीर के अन्य अंगों की अपेक्षा लिप्स जल्दी शुष्क होकर कैंक होने लगते हैं। फटे होंठ जहां चेहरे पर बदसूरती का अहसास कराते हैं। इसलिए आपको बता रहे हैं, लिप केयर से जुड़े कुछ टिप्स। इन्हें अप्लाई करके आप अपने लिप्स को फटने से बचा सकती हैं। 

ड्रायनेस से ऐसे बचाएं
लिप्स की स्किन पतली और सेंसिटिव होती है, जिससे यह सर्दियों में फटने लगती है। इससे बचने के लिए उन्हें ड्रायनेस से बचाना जरूरी है। सर्दियों में अपने लिप्स पर बार-बार जीभ ना फेरें। इससे लिप्स स्किन में ड्रायनेस आ सकती है। इससे इनके फटने की आशंका बढ़ जाती है। इससे बचाने के लिए इस मौसम में चेहरे को धोने के बाद लिप्स को सॉफ्ट टावल से क्लीन कर लें। इससे लिप्स स्किन पर मौजूद डेड सेल्स हट जाती हैं। रोज रात में सोने से पहले अपने लिप्स पर मलाई लगाएं, इससे वो सॉफ्ट बने रहेंगे। अगर इनका रंग काला पड़ रहा है तो मलाई में नीबू रस की कुछ बूंदें मिलाकर अप्लाई करना कारगर होगा। 

ये ऑयल हैं यूजफुल
अपने लिप्स को सॉफ्ट बनाने के लिए आप शुद्ध बादाम तेल या आर्गन का तेल लगा सकती हैं। ये दोनों स्किन को न्यूट्रिशन  देने में अहम रोल अदा करते हैं। आर्गन ऑयल की कुछ बूंदों से आप लिप्स पर मालिश कर सकते हैं। कोकोनट ऑयल भी पोषक और नमी बनाए रखने के गुणों से भरपूर होता है। यह स्किन को सॉफ्ट बनाता है। इसे लिप्स पर लगाने से सूर्य की अल्ट्रावॉयलेट किरणों के नुकसान को रोका जा सकता है। ये ऑयल, लिप्स स्किन को किसी क्रीम से बेहतर प्रोटेक्शन करते हैं। नारियल तेल को चेहरे पर किए मेकअप को हटाने में भी प्रयोग किया जाता है। अन्य स्किन केयर प्रोडक्ट्स की तरह इसमें कोई भी बाहरी तत्व नहीं मिलाया जाता है। नारियल तेल और आर्गन तेल से बने लिप बाम और क्रीम, सर्दियों में लिप्स केयर और सुंदरता के लिए आप यूज कर सकते हैं।

ऐसे करें बचाव
अपने होंठों को फटने से बचाने के लिए उन पर साबुन या पावडर लगाने से परहेज करें। इस सीजन में लिप वाम और स्मूद लिपस्टिक अप्लाई करना फायदेमंद है। लिपस्टिक क्लींजिंग क्रीम या जैल से ही हटाइए। 
इन उपायों को आजमाकर इस मौसम में भी आप अपने लिप्स को सॉफ्ट बनाए रख सकेंगे।

शहनाज हुसैन

5379487