गुजरात ने यूपी को दे दिए 8 शेर, मध्यप्रदेश को 11 साल से लटकाया

X
By - haribhoomi.com |15 Sept 2014 6:30 PM
मध्यप्रदेश को कानून पेचीदगियों में फंसाए रखा फिलहाल नहीं दहाड़ पाएगा सफेद शेर।
रीवा. तैयारियां पूरी होने के बाद भी अभी तक रीवा के मांद जंगल को सफेद शेर का इंतजार है। दरअसल सफेद शेर गुजरात से लाएं जाने थे लेकिन वहां की भाजपा सरकार ने मप्र सरकार को कोई महत्व नही दिया जबकि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मांगे गए 8 शेर काफी पहले दिया जा चुके है। इस संबंध मे वन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गुजरात की भाजपा सरकार हमारे कूनो-पालपुर सेंक्चुरी के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है।
उसने यूपी के सीएम अखिलेश यादव की सिर्फ एक चिट्टी पर ही नौ महीने में आठ शेर वहां भेज दिए, जबकि मध्यप्रदेश को 11 साल से लटकाए रखा है। प्रदेश सरकार उन्हें बब्बर शेर भेजने के लिए पत्र लिखती है और बदले में वह एक नई शर्त लगा देते हैं कि इसे पूरा करो, तब शेर मिलेंगे। यह रवैया उस समय से है जब वहां पर नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्री हुआ करते थे।
विंध्याचल में रीवा के निकट करीब 100 हेक्टेयर जंगल में बनाई गई मुकुंदपुर टाइगर सफारी में सफेद टाइगर बसाने से पहले वन विभाग बांस की खेती करने की तैयारी में है। सफेद टाइगर के प्रजनन के लिए इसका होना जरूरी है। सफारी में फिलहाल ऐसा कुछ नहीं। इस पर जू अथॉरिटी आॅफ इंडिया भी आपत्ति जता चुका है। सफेद टाइगर को सफारी में शिफ्ट करने के लिए वन विभाग ज्यादातर औपचारिकताएं पूरी कर चुका है। केवल जू अथॉरिटी की अनुमति मिलने का इंतजार है।
रीवा सीसीएफ पीके सिंह के मुताबिक बांस की उपलब्धता सुनिश्चित करने की कार्रवाई की जा रही है। मुकुंदपुर सफारी में सफेद टाइगर को बसाने का प्रोजेक्ट 2011-12 में बना था। इसके तहत नवंबर 2013 तक सफेद टाइगर के जोड़े बसाए जाना थे, लेकिन केंद्रीय विभागों की अनुमतियां नहीं मिलने से प्रोजेक्ट पिछड़ गया। वन विभाग सफेद बाघिन के लिए भी दिल्ली, ओडिशा सहित अन्य राज्यों से पत्राचार कर चुका है।
नीचे की स्लाइड्स में जानिए, क्या है मामला-
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि और हमें फॉलो करें ट्विटर पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story
- होम
- क्रिकेट
- ई-पेपर
- वेब स्टोरीज
- मेन्यू
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS