सबसे अधिक समय तक सत्ता में रहे दिग्विजय सिंह, शिवराज सिंह चौहान हैं पीछे

सबसे अधिक समय तक सत्ता में रहे दिग्विजय सिंह, शिवराज सिंह चौहान हैं पीछे
X
यह बात अलग है कि दिग्विजय सिंह का नाम दो बार ही शपथ लेने वाले मुख्यमंत्रियों में गिना जाता है।
भोपाल. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की बराबरी करने में 492 दिन अतिरिक्त चाहिए। यह मुकाबला लोकप्रियता या धनसंपत्ति को लेकर नहीं बल्कि बतौर मुख्यमंत्री प्रदेश की कमान संभालने को लेकर है। वह इसलिए भी कि अब तक के मुख्यमंत्रियों में सबसे ज्यादा 3654 दिन दिग्विजय सिंह का कार्यकाल रहा हैं। यह बात अलग है कि दिग्विजय सिंह का नाम दो बार ही शपथ लेने वाले मुख्यमंत्रियों में गिना जाता है।

लगातार कार्यकाल पूरा करने की दृष्टि से मौजूदा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान तीन बार की शपथ के बाद भी इनके मुकाबले में खड़े नजर नहीं आते जबकि 3159 दिन की अवधि पूरी कर चुके हैं। इसलिए उपलब्ध दस्तावेजों की माने तो इन्हें 3654 दिन का कार्यकाल पूरा करने के लिए दिसंबर 2015 तक समय चाहिए। हालांकि आगामी परिस्थितियां शिवराज सिंह चौहान के अनुकूल होंगी या नहीं, यह भविष्य के गर्त में भले ही छिपा है। बावजूद इसके बाबूलाल गौर से कुर्सी छीनकर सत्तारुढ़ हुए शिवराज के नाम दो रिकॉर्ड हैं। यह न केवल लगातार 3 बार शपथ लेने का, बल्कि चुनावों में हैट्रिक भी लगा चुके हैं।

मध्यप्रदेश की राजनीति में अर्जुन सिंह ऐसे पहले सीएम रहे हैं, जिन्होंने 3 बार पद और गोपनीयता की शपथ ली है। हालांकि लगातार 3 बार शपथ लेने का रिकॉर्ड शिवराज सिंह चौहान का ही बना है। राज्य में छह राजनेता ही दो बार मुख्यमंत्री का पद पाने में सफल रहे हैं। इनमें कैलाश नाथ काटजू के साथ द्वारिका प्रसाद मिश्रा, प्रकाश चंद्र सेठी, श्यामाचरण शुक्ल, सुंदरलाल पटवा और दिग्विजय सिंह के नाम प्रमुख हैं।

नीचे की स्लाइड्स में पढ़िए, किन नेताओं ने कितने दिनों तक सत्ता संभाला -

खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि और हमें फॉलो करें ट्विटर पर-

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

  • 1
  • 2
  • 3

  • Next Story