MP 10th-12th Results 2019: 15 मई को सुबह 11 बजे घोषित होंगे 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम

MP 10th-12th Results 2019: 15 मई को सुबह 11 बजे घोषित होंगे 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम
X
माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड ने 10वीं और 12वीं परीक्षा परिणाम (MPBSE 10th-12th Results 2019) की तारीख घोषत कर दी है। MPBSE 10वीं और 12वीं के नतीजे 15 मई को सुबह 11 बजे जारी करेगा।

भोपाल। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MPBSE) ने 10वीं और 12वीं परीक्षा परिणाम (MPBSE 10th-12th Results 2019) की तारीख घोषत कर दी है। MPBSE 10वीं और 12वीं के नतीजे 15 मई को सुबह 11 बजे जारी करेगा। इसकी जानकारी बोर्ड सचिव अजय गंगवार ने दी है।

दसवीं में पास होने के बाद छात्र जहां 11वीं में कौन सा विषय लेंगे इस बात पर मंथन कर रहे हैं, वहीं 12वीं में पास होने के बाद कॉलेज जाने की तैयारी कर रहे छात्र रिजल्ट के इन्तजार में हैं। दोनों ही कक्षा के छात्रों का इन्तजार जल्द ही ख़त्म होने वाला है।

जिन छात्रों ने परीक्षा दी है वह आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। वहीं परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को 33% अंकों की आवश्यकता है।

इन वेबसाइट्स पर देखें कक्षा 10वीं-12वीं के परिणाम

- mpbse.nic.in

- mpbse.mponline.gov.in

- mpresults.nic.in

MPBSE ने 10वीं और 12वीं परीक्षा का आयोजन मार्च में किया गया था। हाईस्कूल मुख्य परीक्षाएं 1 मार्च से शुरू हुई थी और 27 मार्च तक चली थीं। वहीं 12वीं की परीक्षाएं 2 मार्च से 2 अप्रैल तक चली थीं।

जिसमें लगभग 21 लाख उम्मीदवार उपस्थित हुए थे। कक्षा 12वीं की परीक्षा में लगभग 7.69 लाख उम्मीदवार जबकि कक्षा 10वीं की परीक्षा में 11.48 लाख उम्मीदवार उपस्थित हुए थे। बता दें, इस साल MPBSE की परीक्षा 7 हजार से अधिक केंद्रों में परीक्षा का आयोजन किया गया था। 10वीं की परीक्षा के लिए 3,864 परीक्षा केंद्र और 12वीं के लिए 3,554 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।

बता दें कि मध्यप्रदेश में माध्यमिक शिक्षा मंडल की ओर से संचालित पिछले साल हुई 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 14 मई 2018 को घोषित कर दिया गया था।

MP 10th 12th Results 2019: ऐसे चेक करें रिजल्ट

- बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर जाएं।

- होमपेज पर MP Board Results 2019 लिंक पर क्ल‍िक करें।

- अपना रोल नंबर समेत अन्य मांगी गई जानकारियां दर्ज करें।

- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्श‍ित होगा।

- रिजल्ट डाउनलोड करें और इसे भविष्य के लिए सेव कर लें।

SMS के जरिए इस तरह देखें रिजल्ट :—

कक्षा-10 के छात्रों के लिए

- MPBSE10ROLLNUMBER लिखें और 56263 पर Sand करें

कक्षा-12 के छात्रों के लिए

- MPBSE12ROLLNUMBER लिखें और 56263 पर Sand करें

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story