दिग्विजय सिंह ने RSS पर दिया विवादित बयान, कहा- संघ के कार्यकर्ता हैं हिंदू आतंकवादी

दिग्विजय सिंह ने RSS पर दिया विवादित बयान, कहा- संघ के कार्यकर्ता हैं हिंदू आतंकवादी
X
कांग्रेस नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर हिंदू और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर विवादित बयान दिया है।

कांग्रेस नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर हिंदू और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर विवादित बयान दिया है।

दिग्विजय सिंह ने कहा कि जितने भी हिंदू धर्म वाले आतंकवादी पकड़े गए हैं सब संघ के कार्यकर्ता रहे हैं।
दिग्विजय सिंह ने कहा कि नाथू राम गोडसे ने महात्मा गांधी को मारा, वो भी आरएसएस का एक कार्यकर्ता था।
दिग्विजय सिंह ने आगे कहा कि आरएसएस की विचारधारा नफरत फैला रही है, हिंसा को बढ़ावा दे रही है, जिससे आतंकवाद बढ़ रहा है।
इतना ही नहीं दिग्विजिय सिंह ने हाल ही में आई अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए की रिपोर्ट पर भी कहा कि आरएसएस कोई संगठन नहीं है। इसका कहीं भी रजिस्ट्रेशन नहीं है।
आपको बता दे कि सीआईए ने अपनी एक रिपोर्ट में बजरंग दल और विश्व हिंदू परिष को उग्र दल बताया है, जबकि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को राष्ट्रवादी संगठन बताया है।
दिग्विजय सिंह ने आगे कहा कि मैं अपने उस बयान पर कायम हूं, जिसमें ये कहता हूं कि किसी भी आतंकी घटना में अगर हिंदू व्यक्ति पकड़े जाते हैं तो उनका संबंध संघ और उनके कार्यकर्ताओं से रहता है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story