दलित पीड़ित की "नकली मां" से मिलकर खुश हुए राहुल गांधी

दलित पीड़ित की नकली मां से मिलकर खुश हुए राहुल गांधी
X
राहुल गांधी की सिक्युरिटी में ढिलाई का मामला सामने आया है
नई दिल्ली. गुजरात के राजकोट में चार दलित युवकों की पिटाई मामले के बात कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी गुजरात पीड़ितों से मिलने गए थे। जिसके बाद राहुल गांधी की सिक्युरिटी में ढिलाई का बड़ा मामला सामने आया है। ऊना में दलित युवकों के घर सांत्वना के लिए गए राहुल गांधी वहां पीड़ित की फर्जी मां से मिलकर आ गए।
ऊना में हुई दलितों की पिटाई के बाद राहुल गांधी यहां पहुंचे थे। हमदर्दी के लिए राहुल गांधी राजकोट सिविल अस्पताल गए तो वहां पीढ़ितों की मां बनी महिला से मिले जहां उन्होंने उनसे हाथ मिलाया और सांत्वना के लिए गले भी लगाया था। कांग्रेस उपाध्यक्ष की सुरक्षा में हुई इस चूक के बाद अब कांग्रेस ने गुजरात कांग्रेस से सफाई मांगी है।
नकली मां से अस्पताल में की मुलाकात
दो दिन पहले गुजरात के राजकोट में पीड़ित दलित युवकों से मिलने राहुल गांधी ऊना गए थे। जहां पर उन्होंने सिविल अस्पताल में भर्ती पीड़ित दलितों का हालचाल जाना था। पहले राहुल गांधी सीधे अस्पताल के वार्ड में घुसे जिसके बाद वो उस महिला से मिले जिसे राहुल गांधी ने पीढ़ित की मां समझ लिया। महिला ने खुद को पीड़ित युवक की मां के तौर पर पेश किया इतना ही नहीं महिला ने पीढ़ित की पीठ पलटकर उसके जख्म भी राहुल को दिखाए।
दलित युवक की मां को लगा झटका
न्यजू पेपर दैनिक भास्कर के दिव्य भास्कर की पड़ताल में ये निकला है कि जिस महिला को राहुल गांधी ने पीड़ित युवक की मां समझ लिया। वो युवक की मां थी ही नहीं। केवल मां ही नहीं वो महिला पीड़ित की दूर दराज रिश्तेदार भी नहीं निकली। जिस महिला से राहुल मिलकर आए हैं उनका नाम है रमा बेन। हालांकि पीड़ित युवक महिला से अनजान की तरह बर्ताव नहीं कर रहा था। पीड़ित वेशराम सरवैया ने बताया, "शुक्रवार को अखबार में रमा मूछड़िया की राहुल के साथ फोटो देख कर हमें आश्चर्य हुआ।" वेशराम ने कहा, "वार्ड में इलाज करवा रहे किसी भी मरीज के साथ महिला के फैमिली रिलेशन नहीं हैं। मेरी झूठी मां बनकर वो राहुल से मिली, हम शर्मसार महसूस कर रहे हैं।"
ऊना का पूरा मामला
11 जुलाई को ऊना के एक गांव में कथित गोरक्षकों ने दलित कम्युनिटी के कुछ लोगों की बेहरमी से पिटाई की थी। उसका वीडियो सामने आने पर गुजरात के कई शहरों में हिंसक प्रदर्शन और आगजनी हुई। राज्य सरकार ने पूरे मामले की सीआईडी जांच के ऑर्डर दिए और अब तक 16 आरोपियों को अरेस्ट किया गया है। अपोजिशन ने संसद में भी इस मुद्दे को उठाया। राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल और सीएम आनंदीबेन पटेल समेत कई नेता पीड़ितों से मिले।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलोकरें ट्विटर और पिंटरेस्‍ट पर-

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story