भिंड में पकड़ाया फर्जी जज, सेलेक्शन नहीं हुआ तो परिवार को खुश करने लगा लिया नेम प्लेट

भिंड में पकड़ाया फर्जी जज, सेलेक्शन नहीं हुआ तो परिवार को खुश करने लगा लिया नेम प्लेट
X
दीपक भदौरिया के घर के बाहर और कार पर नेम प्लेट पर सिविल जज लिखा हुआ है, पकड़ा गया सिविल जज भिंड में खुद की पदस्थापना बताता था और शहर के स्वतंत्र नगर में रहकर लोगों पर धाक भी जमाता था। पढ़िए पूरी खबर

भिंड। मध्यप्रदेश के भिंड में पुलिस ने एक फर्जी सिविल जज को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया सिविल जज भिंड में खुद की पदस्थापना बताता था और शहर के स्वतंत्र नगर में रहकर लोगों पर धाक भी जमाता था। फर्जी सिविल जज ने अपने घर के बाहर और अपनी कार पर सिविल जज की नेम प्लेट लगा रखी थी। भिंड पुलिस ने फर्जी सिविल जज को उसके घर से गिरफ्तार किया है।

दरअसल भिंड पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि भिंड शहर में दीपक भदौरिया नाम का एक शख्स खुद को सिविल जज बताता है लेकिन असल में वह सिविल जज नहीं है। इस बात की सूचना जब भिंड पुलिस को मिली तो भिंड पुलिस ने इस सूचना पर इन्वेस्टिगेशन करना शुरू कर दिया। धीरे-धीरे इन्वेस्टिगेशन आगे बढ़ती गई तो पुलिस को मालूम हुआ कि दीपक भदौरिया नाम के किसी भी शख्स का सिलेक्शन सिविल जज के लिए नहीं हुआ है। इसके साथ ही दीपक भदौरिया नाम के किसी भी शख्स का ट्रेनिंग में भी कोई नाम नहीं था। इस बात की पुष्टि हो जाने के बाद डीएसपी हेडक्वार्टर मोतीलाल कुशवाहा ने फर्जी सिविल जज के स्वतंत्र नगर वाले निवास पर पहुंचकर फर्जी सिविल जज दीपक भदौरिया को हिरासत में ले लिया।

इसके साथ ही पुलिस ने दीपक भदौरिया की कार को भी जब्त किया है। दीपक भदौरिया के घर के बाहर और कार पर नेम प्लेट पर सिविल जज लिखा हुआ है। पकड़ा गया दीपक भदौरिया उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले का रहने वाला है। दीपक भदौरिया ने बताया कि उसका सिलेक्शन नहीं हो पाया था लेकिन अपने परिजनों को दीपक ने बताया कि उसका सिलेक्शन हो गया है और उसकी पदस्थापना भिंड जिले में हो गई है। 2 महीने पहले दीपक भदौरिया भिंड आया और यहां स्वतंत्र नगर में रहने लगा।

दीपक ने अपने घर के बाहर और कार पर सिविल जज की नेम प्लेट भी लगा रखी थी। हालांकि दीपक भदौरिया ने बताया कि इस दौरान वह एक बार भी भिंड कोर्ट नहीं गया हमेशा घर पर ही रहा। डीएसपी हेडक्वार्टर मोतीलाल कुशवाह ने बताया दीपक भदौरिया के पास से सिविल जज लिखा हुआ विजिटिंग कार्ड भी मिला है। दीपक भदौरिया सिविल जज बताकर टोल नाके पर टोल टैक्स देने से भी बचता था। डीएसपी हेडक्वार्टर मोतीलाल कुशवाह ने बताया कि पकड़े गए फर्जी सिविल जज दीपक भदौरिया के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story