हिमाचल में टूरिज्म बूम: शिमला-मनाली में होटल्स पर 50% तक की छूट, पर्यटकों की संख्या बढ़ी

Himachal Tourist Season
X

पोस्ट मानसून ऑफर: शिमला-मनाली में होटल्स पर 50% तक की छूट

हिमाचल में मानसून के बाद पर्यटन उद्योग में बूम, शिमला और मनाली सहित कई पर्यटन स्थलों पर होटलों में 50% तक की छूट।

Himachal Hotel Discount: हिमाचल प्रदेश में मानसून की विदाई के साथ ही पर्यटन की रौनक लौटने लगी है। शिमला, मनाली, कुफरी, चायल और नारकंडा जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों के टोटलों में बंपर डिस्काउंट चल रहा है।

पर्यटकों को यहां 50 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है। हिमाचल में यह छूट अगले कुछ दिन ही रहेगी। ताकि, टूरिस्ट कम खर्च में खूबसूरती का आनंद ले सकें।

कमरे सस्ते: 5000 का कमरा ₹2500 में

हिमाचल के विभिन्न होटलों ने मानसून के बाद टूरिज्म को रिवाइव करने के लिए रूम रेंट में बड़ी कटौती की है। यहां अभी ₹5000 तक का कमरा ₹2500 में और ₹2000 वाले कमरे ₹1000 में मिल रहे हैं।

मनाली में 50% तक की छूट

होटेलियर अनूप ठाकुर ने बताया कि मनाली में 50% तक की छूट दी जा रही है। यह डिस्काउंट आने वाले कुछ दिनों के लिए ही है। जैसे ही डिमांड बढ़ेगी, रूम रेंट पूर्ववत कर दिए जाएंगे।

मनाली में लौटी बस सेवाएं, बढ़ी ऑक्यूपेंसी

मनाली से एक माह बाद लॉन्ग रूट बस सेवाएं बहाल हो गईं। अब यहां से दिल्ली, चंडीगढ़, जालंधर के लिए बसें चलाई जा रही हैं। इससे अन्य राज्यों से भी पर्यटक पहुंचने लगे हैं। मनाली में 10% ऑक्यूपेंसी हो चुकी है, जो रविवार तक 30% तक पहुंचने की उम्मीद है।

सड़कें बहाल, मौसम साफ

हिमाचल के पर्यटन स्थलों को जोड़ने वाली सड़कों पर आवागमन बहाल हो चुका है। मौसम विभाग ने अगले 5 दिन बारिश की संभावना से इनकार किया है। इससे ट्रैवल करना आसान हो गया है।

हिमाचल के प्रमुख पर्यटन स्थल, कैसे पहुंचे?

  • शिमला: कालका-शिमला फोरलेन से सफर कर करीब 3.5 घंटे में चंडीगढ़ से पहुंचा जा सकता है।
  • कुफरी: शिमला से 12 किमी, 30 मिनट का रास्ता।
  • चायल: शिमला से 52 किमी, 2 घंटे की दूरी।
  • नारकंडा: शिमला से 65 किमी, 3 घंटे का सफर।
  • मनाली: चंडीगढ़ से 300 किमी, 8-9 घंटे की दूरी।
  • धर्मशाला: चंडीगढ़ से 245 किमी, 7 घंटे का रास्ता।
  • डलहौजी: पठानकोट से 81 किमी, 3.5 घंटे का सफर।

पर्यटन में दिख रही वापसी की तस्वीर

मानसून की विदाई के साथ ही हिमाचल में करीब साढ़े तीन माह बाद पर्यटकों की वापसी शुरू हुई है। शिमला और उसके आसपास के होटलों में अभी 15-20% ऑक्यूपेंसी रेट है। वीकेंड तक यह आंकड़ा 35% तक पहुंचने की संभावना है। नारकंडा, कुफरी और चायल जैसे छोटे पर्यटन स्थलों में भी टूरिस्ट्स लगातार बढ़ रहे हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story