Polyandry: हिमाचल में सगे भाइयों ने एक ही दुल्हन से रचाई शादी, जानें क्या है बहुपति प्रथा?

बहुपति प्रथा: हिमाचल में एक दुल्हन से दो भाइयों ने की शादी
X

बहुपति प्रथा: हिमाचल में एक दुल्हन से दो भाइयों ने की शादी 

हिमाचल के सिरमौर जिले में सगे भाइयों ने बहुपति प्रथा के तहत एक ही लड़की से शादी की। सिरमौर, किन्नौर और लाहौल-स्पीति में पारंपरिक रूप से मानी जाती है।

Polyandry in Himachal: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले अनोखी शादी सामने आई है। यहां कुन्हट गांव में थिंडो खानदान के दो सगे भाइयों ने 12 से 14 जुलाई के बीच एक ही लड़की से विवाह रचाया। यह शादी बहुपति प्रथा (Polyandry System) के तहत हुई। जो इस क्षेत्र की सामाजिक और सांस्कृतिक पहचान बन चुकी है।

इस शादी में खास बात ये है कि दोनों दूल्हे शिक्षित हैं। एक भाई जल शक्ति विभाग में सरकारी कर्मचारी है। तो वहीं दूसरा भाई विदेश में नौकरी करता है। दोनों अच्छी आमदनी अर्जित करते हैं।

दोनों परिवारों ने पूरी धूमधाम और रीति-रिवाजों के साथ इस शादी समारोह में शामिल हुए। इस आयोजन ने न सिर्फ लोगों को चौंकाया, बल्कि बहुपति प्रथा की ओर ध्यान भी खींचा, जो अब तक हिमाचल के कुछ हिस्सों में जीवित है।

क्या है बहुपति प्रथा?

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर, किन्नौर और लाहौल-स्पीति जिलों में बहुपति प्रथा पारंपरिक रूप से प्रचलित है। स्थानीय भाषा में इसे 'उजला पक्ष' भी कहते हैं। स्थानीय लोग इसे अपनी सांस्कृतिक पहचान और पारिवारिक मजबूती से जोड़ते हैं। सामाजिक तौर पर भी इसे स्वीकृति मिली हुई है। बहुपति प्रथा के पीछे यह निम्न लिखित कारण बताए जाते हैं।

  • संयुक्त परिवार को बनाए रखना
  • पैतृक संपत्ति के बंटवारे से बचाव
  • पलायन को रोकना
  • पारिवारिक एकता और स्थायित्व सुनिश्चित करना

कानूनी मान्यता और सामाजिक स्वीकार्यता

हिमाचल प्रदेश में इस प्रथा को कानूनी मान्यता मिली हुई। गांव के बुजुर्गों का मानना है कि नई पीढ़ी इस परंपरा से दूर हो रही है, लेकिन सिरमौर की यह शादी इसके पुनर्प्राप्ति का संकेत है

सामाजिक प्रासंगिकता

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस प्रथा से पर्वतीय समाज में पलायन दर घटती है। सामूहिक जीवनशैली को भी बढ़ावा मिलता है। सिरमौर की यह शादी इस बात का भी घोतक है कि आधुनिकता और पुरानी परंपराओं के साथ कैसे सामंजस्य बैठाया जा रहा है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story