Sonipat : दुष्कर्म का मामला दर्ज करवा समझौता करने के नाम पर मांगे 7 लाख, रंगे हाथों गिरफ्तार आरोपी

Sonipat : दुष्कर्म का मामला दर्ज करवा समझौता करने के नाम पर मांगे  7 लाख, रंगे हाथों गिरफ्तार आरोपी
X
दुष्कर्म का मामला दर्ज करवा समझौता करने के नाम पर आरोपियों ने 7 लाख रुपये की मांग की गई। बड़ी थाना पुलिस ने दुष्कर्म आरोपित के दोस्त की शिकायत पर दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाने वाली महिला समेत चार के खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस जांच कर रही है।

Sonipat : दुष्कर्म का मामला दर्ज करवा समझौता करने के नाम पर आरोपियों ने 7 लाख रुपये की मांग की गई। बड़ी थाना पुलिस ने दुष्कर्म (Rape) आरोपित के दोस्त की शिकायत पर दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाने वाली महिला समेत चार के खिलाफ मामला दर्ज किया। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन आरोपितों को रुपये लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में दो महिलाएं और उनका सहयोगी गांव लल्हेड़ी का रहने वाला ईश्वर शामिल हैं। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

5 मई को एक महिला ने युवक दिनेश पर उसके साथ बलात्कार करने का आरोप लगाते हुए थाना बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में शिकायत दी थी। पुलिस ने आरोपित दिनेश के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया था। इसके बाद रविवार को दिनेश के साथी लल्हेड़ी गांव के विजय जो बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में रोडी डस्ट का काम करता है, उसने थाना बड़ी में शिकायत दी कि उसके दोस्त दिनेश के खिलाफ थाना बड़ी में दुष्कर्म का झूठा मामला दर्ज करवाया गया। उसने बताया कि पीड़िता और उसके 3 अन्य साथियों ने एक सोची समझी साजिश के तहत उसके दोस्त से रुपये ऐंठने के लिए यह मामला दर्ज करवाया है। विजय ने आरोप लगाया कि दिनेश के खिलाफ दर्ज दुष्कर्म के मामले में महिला से समझौते के लिए उसके सहयोगियों ने 7 लाख रुपये की डिमांड की है। शिकायत पर बड़ी औद्योगिक थाना क्षेत्र पुलिस ने दो महिलाओं सहित चार के खिलाफ तुरंत मुकदमा दर्ज कर लिया।

3 लाख रुपयो सहित तीन आरोपितों को किया गिरफ्तार

मामला दर्ज होने के बाद एसीपी गोरख पाल ने आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए गन्नौर क्राइम यूनिट टीम का गठन किया। टीम का नेतृत्व वह स्वयं कर रहे थे। इसके बाद आरोपितों द्वारा रुपये देने के लिए शिकायतकर्ता विजय को सोनीपत बुलवाया। टीम ने 3 लाख रुपये के नंबर नोट कर विजय के माध्यम से आरोपितों को दिलवा दिए। जिसके बाद पुलिस ने मौके से तीन आरोपितों को रुपयो सहित रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपितों में दो महिलाओं के अलावा उनका सहयोगी गांव लल्हेड़ी निवासी ईश्वर शामिल है। आरोपितों द्वारा पहले भी 50 हजार रुपये एंठे जा चुके थे।

रुपये ठगने का है गिरोह

एसीपी गन्नौर गोरखपाल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित एक गिरोह की तरह काम करता है। इससे पहले भी वह इस तरह के कई मामले दर्ज करवा चुके हैं। पुलिस ने गिरफ्तार हुए तीनों आरोपितों को अदालत में पेश किया जहां अदालत के आदेश पर दो महिलाओं को जेल भेज दिया गया है। जबकि आरोपित ईश्वर को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस तरह की ठगी वह कितने व्यक्तियों के साथ कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें - Hisar : गुरू जम्भेश्वर विश्वविद्यालय का दल 4200 मीटर ऊंची पर्वत चोटी हमता पास पर फहराएगा झंडा



WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story