इनसो के लापता पूर्व प्रधान का शव जैसलमेर में नहर से बरामद

फतेहाबाद : जिला फतेहाबाद के इनसो प्रधान रहे विनीत मांझू सुपुत्र पृथ्वी सिंह खजूरी का शव राजस्थान के जैसलमेर जिले के फलौदी से 23 किलोमीटर उतरी दिशा स्थित नोख (तहसील पोखरण) नहर से बरामद हुआ है।
विनीत मांझू गत 22 जनवरी से घर से लापता था। उसी दिन से उसका साथी गौरू भिरड़ाना भी सामने नहीं आया है। दोनों एक साथ रहते थे। दोनों के परिजन इनकी तलाश कर रहे थे। राजस्थान में मिले विनीत के शव के गले मे 20 किलोग्राम वजन वाला लोहे का बाट बांधकर नहर में गिराया था। पूर्व सरपंच पृथ्वी सिंह का कहना है कि उसका इकलौता लड़का विनीत भिरड़ाना निवासी गौरू के साथ गया था और उसके बाद वह वापस घर नहीं लौटा। उसका मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है। इसके कुछ दिन बाद विनीत का एप्पल फोन अग्रोहा स्थित नहर के पास से मिला था।
गौरतलब है कि जैसलमेर में आ रही इन्दिरा गांधी नहर में गत दिवस एक शव बरामद हुआ था, जिसके हाथ पर मॉम-डेड लिखा था और शव एक 20 किलो के लोहे के बाट से बंधा हुआ था। नोख थाना के मदासर गांव के पास नहर में शव मिलने की खबर के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को नोख अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। शव के शरीर पर कई जगह चोटों के निशान है तथा सिर के बाल भी गायब है। शव देखने से साफ तौर से लग रहा है कि उसकी हत्या करके लोहे से बांधकर नहर में फेंका गया है।
Tags
- होम
- क्रिकेट
- ई-पेपर
- वेब स्टोरीज
- मेन्यू
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS