Weather Update : हरियाणा के मौसम में आया बदलाव, कई जिलों में आंधी, बारिश के साथ ओलावृष्टि

हरियाणा में बुधवार को कई जिलों में ओलावृष्टि के साथ बारिश हुई, जिसके चलते लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। कई दिनों से भीषण गर्मी के कारण लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। बुधवार की सुबह से मौसम उमस भरा था। दोपहर बाद मौसम ने करवट ली और तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश के बाद तापमान में गिरावट होने से बाजारों में भी रौनक बढ़ गई है। लोग घर से बाहर निकले और मौसम में आए बदलाव का आनंद लिया। लोगों ने गर्मी से राहत मिलने पर खुशी जताई है। लोगों का कहना है कि गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया था। अब थोड़ी बारीश होने से कुछ राहत मिली है।
राजकीय महाविद्यालय नारनौल के पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी डॉ चंद्रमोहन ने बताया कि पर्वतीय क्षेत्रों में 2 तारीख पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की वजह से पश्चिमी राजस्थान पर एक प्रेरित चक्रवातीय सरकुलेशन बनने की वजह से सम्पूर्ण इलाके में नमी वाली दक्षिणी पूर्वी हवाओं का प्रभाव जारी है। नमी वाली दक्षिणी पूर्वी पवनों का पछुआ पवनों के मिलन से अधिकतर स्थानों पर बादल वाही देखने को मिल रही है । बुधवार दोपहर बाद मौसम दिल्ली एनसीआर, दक्षिणी हरियाणा और पूर्वी और उत्तरी व मध्य हरियाणा के अधिकतर जिलों जिनमें अंबाला, यमुनानगर, पंचकूला, कालका , चंडीगढ़ कुरुक्षेत्र, कैथल, हिसार, अग्रोहा, बालसमंद, नरवाना उचाणा हांसी कोसली ढहीना हांसी, भिवानी, सिवानी, रोहतक महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, रेवाड़ी, झज्जर बहादुरगढ़ करनाल ,सोनीपत पानीपत गुड़गांव फरीदाबाद पलवल सोहना तावडू आदि अनेक स्थानों पर बारिश और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि और 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं और आंधी अंधड़ चलने की गतिविधियों को दर्ज किया गया साथ ही कुछ स्थानों पर दिन में अंधेरा छा गया।
वहीं बुधवार को हरियाणा एनसीआर में अधिकतर स्थानों पर अधिकतम तापमान 40.0 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। हिसार जिले में तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है और सूबे में अधिकतर स्थानों पर न्यूनतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस से 31. 0 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है। भीषण गर्मी और प्रचण्ड हीट बेव लू से आमजन को राहत मिली है। परन्तु कुछ स्थानों पर बारिश की गतिविधियां नहीं हुई वहां नमी वाली दक्षिणी पूर्वी पवनों की वजह से उमस और पसीने वाली गर्मी से आमजन परेशान रहा। आने वाले एक दो दिनों में तापमान में ज्यादा परिवर्तन नहीं होने की संभावनाएं हैं। और कुछ स्थानों पर आंशिक बादल वाही देखने को मिलेगी। और अधिकतर स्थानों पर 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं और धुल भरी आंधी चलने की संभावना बन रही है।
जींद में धूल भरी आंधी।
सोनीपत में बदला मौसम।
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS