केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव से मिले हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष, कई मसलों पर चर्चा

X
By - Manoj Jangra |18 July 2021 9:02 AM
हरियाणा विधान सभा के अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने रविवार को नई दिल्ली पहुंचकर हाल ही में मोदी मंत्रिमंडल का हिस्सा बने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव से शिष्टाचार भेंट की। प्रधानमंत्री ने भूपेंद्र यादव को केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन तथा श्रम और रोजगार मंत्रालयों की जिम्मेदारी सौंपी है। ज्ञान चंद गुप्ता ने उन्हें नए दायित्व की बधाई तथा उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच किसान आंदोलन जुड़ी गतिविधियों और हरियाणा के सामाजिक, राजनीति मसलों पर भी चर्चा हुई।
Next Story
- होम
- क्रिकेट
- ई-पेपर
- वेब स्टोरीज
- मेन्यू
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS