'100 दुखों की एक ही दवाई': भावनगर में PM मोदी ने दिया आत्मनिर्भरता का संदेश; MICT क्रूज टर्मिनल का उद्घाटन

भावनगर: PM मोदी ने किया देश के सबसे बड़े क्रूज टर्मिनल MICT का उद्घाटन
PM Modi Gujarat Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार (20 सितंबर 2025) को गुजरात के भावनगर से मुंबई इंटरनेशनल क्रूज टर्मिनल (MICT) का वर्चुअल उद्घाटन किया। यह देश का सबसे बड़ा और अत्याधुनिक क्रूज टर्मिनल है। इसे मुंबई पोर्ट ट्रस्ट के इंदिरा डॉक, बैलार्ड पियर पर 556 करोड़ रुपए की लागत से तैयार किया गया है।
पीएम मोदी ने कहा, भारत को आत्तनिर्भर बनकर दुनिया के सामने मजबूती से खड़ा होना ही होगा। इसके लिए हमें चुनौतियों का सामना करना पड़ा। कांग्रेस ने लंबे समय तक भारत को लाइसेंस राज में उलझाए रखा। हजारों करोड़ के घोटाले किए, जिससे देश के बहुत बड़ा नुकसान हुआ है। खासकर शिपिंग सेक्टर में भारत काफी पीछे है। जबकि, 50 साल पहले तक हम भारत में बने जहाजों का उपयोग करते थे।
India's ports are the backbone of our nation's rise as a global maritime powerhouse. Addressing the 'Samudra Se Samriddhi' programme in Bhavnagar. https://t.co/T7k56n99Gd
— Narendra Modi (@narendramodi) September 20, 2025
भावनगर में PM मोदी बोले-
- पीएम मोदी ने कहा, हमारा शिपिंग सेक्टर कांग्रेस की कुनीतियों का शिकार हुआ है। स्वदेशी जहाजों की बजाय विदेशों पर निर्भरता भारत की मजबूरी बन गई। स्वदेशी जहाजों से परिवहन 40 फीसदी से घटकर 5 फीसदी पर पहुंच गया।
- पीएम मोदी ने कहा, हम हर साल 6 लाख करोड़ रुपए विदेशी कंपनियों में शिपिंग परिवहन के लिए भाड़े के तौर पर देते हैं। यह हमारी रक्षा बजट से थोड़ा ही कम है। इसका 1% बजट भी हम यदि स्वदेशी जहाज बनाने में खर्च करते तो लाखों युवाओं को रोजगार मिलता। छोटे मोटे कई उद्योग शुरू हो जाते।
- पीएम मोदी ने कहा, चिप हो जहाज हमें भारत में ही बनाने होंगे। भारत आज मेजर बदलाव करने जा रहा है। वन नेशन, वन डाक्यूमेंट और वन नेशन वन थाट प्रोक्योरमेट से भारत के विनिर्मिण क्षेत्र को गति मिलने जा रही है। हमने ऐसे कई रिफार्म किए हैं
- MICT को भारतीय क्रूज टूरिज्म का गेटवे कहा जा रहा है। इसकी आधुनिक वास्तुकला को समुद्र की लहरों के डिजाइन से प्रेरित बताया गया है। प्रधानमंत्री के साथ-साथ केंद्रीय पोत, नौवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल भी इस कार्यक्रम में मौजूद रहे।
MICT से भारत बनेगा ग्लोबल क्रूज टूरिज्म हब
केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा, मुंबई का समुद्री इतिहास समृद्ध है। यह टर्मिनल भारत को वैश्विक क्रूज पर्यटन हब बनाने में मदद करेगा। क्रूज भारत मिशन के तहत इसे वैश्विक मानकों पर विकसित किया गया है। इसके तीन मुख्य स्तंभ हैं। इनमें समुद्री-बंदरगाह क्रूज, नदी और अंतर्देशीय क्रूज व द्वीप और लाइटहाउस क्रूज शामिल हैं। 21 सितंबर को यहां से औपचारिक रूप से क्रूज ऑपरेशंस की शुरुआत की गई।
6 जल-परिवहन परियोजनाओं की रखी नींव
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अन्य बंदरगाह और जलमार्ग परियोजनाओं का भी शिलान्यास किया। यह प्रोजेक्ट भारत के समुद्री बुनियादी ढांचे को वैश्विक स्तर पर ले जाने की दिशा में बड़ा कदम साबित होंगे।
- श्यामा प्रसाद मुखर्जी पोर्ट (कोलकाता): नया कंटेनर टर्मिनल
- पारादीप पोर्ट (ओडिशा): नया कार्गो बर्थ और कंटेनर हैंडलिंग सुविधा
- टुना टेकड़ा (गुजरात): मल्टी-कार्गो टर्मिनल
- कामराजार पोर्ट और चेन्नई पोर्ट (तमिलनाडु): एडवांस इंफ्रास्ट्रक्चर
- कार निकोबार और दीनदयाल पोर्ट (कांडला): नई परियोजनाएं
- पटना और वाराणसी: अंतर्देशीय जलमार्ग सुविधाओं का विकास
