अहमदाबाद विमान हादसा: गुजरात के पूर्व CM विजय रूपाणी समेत 242 लोग थे सवार, देखें यात्रियों की लिस्ट

Moscow Plane Crash
X
Moscow Plane Crash
अहमदाबाद एयरपोर्ट पर एयर इंडिया की लंदन जा रही फ्लाइट क्रैश हुई, विमान में पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी समेत 242 यात्री सवार थे। जानिए पूरी खबर।

Gujarat Plane Cras Passengers List : गुजरात की राजधानी अहमदाबाद में गुरुवार (12 जून 2025) दोपहर एयर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान उड़ान भरते ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया। अहमदाबाद से लंदन जा रही फ्लाइट-AI171 में गुजरात के पूर्व सीएम विजय रुपाणी सहित 242 यात्री सवार थे। वह अपनी बेटी से मिलने लंदन जा रहे थे।

अहमदाबाद एयरपोर्ट से यह प्लेन 1:38 बजे टेकऑफ किया, लेकिन दो मिनट बाद 1:40 बजे क्रैश हो गया। हादसे के बाद प्लेन में आग लग गई, जिस कारण सब कुछ खाक हो गया है। कई यात्रियों की मौत की आशंका है।

अहमदाबाद प्लेन एक्सीडेंट: यात्रियों की डिटेल

विमान में सवार कुल यात्री

230

भारतीय नागरिक

169

ब्रिटिश नागरिक

53

पुर्तगाल के नागरिक

7

कनाडाई नागरिक

1

क्रू मेम्बर

10

पायलट

2

विमान हादसे में प्रभावित लोग

244

विमान में कौन-कौन थे सवार?
दुर्घटनाग्रस्त विमान में कुल 242 लोग सवार थे। इनमें 230 यात्री, 12 क्रू सदस्य शामिल थे। यात्रियों की सूची में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का नाम भी दर्ज है। वे सीट नंबर 2D पर सवार थे। पूर्व मंत्री भूपेन्द्र सिंह चुडासमा उनके आवास पर पहुंचे

हादसे के बाद क्या हुआ?
टेकऑफ के दौरान विमान 191 मीटर की ऊंचाई तक पहुंचा, लेकिन अचानक संतुलन खो बैठा और मेघानी नगर क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। टकराने के तुरंत बाद विमान में आग लग गई। लंबी दूरी की फ्लाइट होने के कारण विमान का फ्यूल टैंक भरा हुआ था, जिससे आग तेजी से फैल गई।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story