संगीतमय सुंदर कांड पाठ का आयोजन: लोगों ने किया बजरंग बली का पूजन- अर्चन, आरती के साथ महाप्रसाद का वितरण

सुंदरकांड पाठ करते हुए संगीत मण्डली
रायपुर। बसन्त विहार कॉलोनी गोंदवारा में रामचरितमानस सुंदरकांड के संगीतमय पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को कॉलोनी निवासी स्व नाथूराम साहू के निवास स्थान पर किया गया। आयोजित कार्यक्रम में मानस मंडली के सदस्यों के अलावा बड़ी संख्या में घर के सदस्य एवं कॉलोनी वासी शामिल हुए।
आपको बता दें कि नाथूराम साहू को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके सुपुत्रों द्वारा सुंदरकांड के संगीतमय पाठ का आयोजन किया गया। संगीतमय पाठ के बाद आरती व महाप्रसाद का वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया। मौके पर जयकुमार यादव ने कहा कि कलियुग में भगवान का नाम लेने से ही मनुष्य भवसागर पार हो सकता है। उन्होंने कहा कि प्रभु नाम के स्मरण मात्र से ही समस्त पाप कट जाते हैं। उन्होंने कहा कि सुंदरकांड बजरंगबली की अराधना है। इसके पाठ करने से बजरंगबली प्रसन्न होते हैं।
