सीजफायर पर सियासत: भूपेश बघेल ने अमेरिकी हस्तक्षेप को बताया अपमानजनक, कहा-देश को बताएं, ऐसी परिस्थिति कैसे बनी

भूपेश बघेल ने अमेरिकी हस्तक्षेप को बताया अपमानजनक, कहा-देश को बताएं, ऐसी परिस्थिति कैसे बनी
X

पूर्व सीएम भूपेश बघेल 

पाकिस्तान के सीजफायर उल्लंघन करने पर पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि, यह अपमानजनक है, इसकी घोषणा अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने की। दोनों सरकार में से कोई भी घोषणा करता तो यह अलग बात होती।

रायपुर। भारत- पाकिस्तान के बीच सीजफायर होने के बाद भी पाकिस्तान ने इसका उल्लंघन किया है। इस पर रविवार को पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि, दोनों सरकार ने सीजफायर का निर्णय लिया है। यह अपमानजनक है, इसकी घोषणा अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने की। दोनों सरकार में से कोई भी घोषणा करता तो यह अलग बात होती। ट्रंप का निर्देश अपमानजनक है।

उन्होंने आगे कहा कि, 1971 में इंदिरा गांधी ने कहा था कि, कोई भी तीसरा देश हस्तक्षेप नहीं करेगा। मध्यस्थता कोई भी कर सकता है लेकिन ट्रंप पंच बना है। कांग्रेस पार्टी ने विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। देश जानना चाहता है कि ऐसी परिस्थितियों कैसे बनी। सरकार के फैसले पर कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन युद्ध रुकना चाहिए। सरकार जो भी कदम उठाए कांग्रेस साथ है, जो निर्णय लेना है केंद्र सरकार ले।

चुनाव आते ही बांग्लादेश और पाकिस्तान की याद आ जाती है
बांग्लादेशी को बाहर करने के लिए विशेष टीम का गठन किया जाएगा। इस पर उन्होंने कहा कि, अभी तो अभियान चलाए थे। कितनों को बाहर निकाला गया और कितने को आईडेंटिफाई किया गया? सरकार को ये बताना चाहिए। पुलिस अधिकारियों ने रात- रात घर जाकर अभियान चलाया था उसका क्या हुआ? जहां चुनाव होते हैं वहां पर बांग्लादेशी और पाकिस्तान आ जाते हैं। बंगाल में चुनाव आने वाला है, इसलिए अब वहां बंगलादेशियों की बात होगी। बिहार में सरकार इनकी है. इसलिए वहां इस तरह की कोई बात नहीं होगी।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story