सबसे बड़ा एंटी नक्सल ऑपरेशन: कर्रेगुट्टा पहाड़ पर मारे गए 22 में से 20 की हुई शिनाख्त, 11 शव परिजनों को सौंपे गए

कर्रेगुट्टा पहाड़ पर मारे गए 22 में से 20 की हुई शिनाख्त, 11 शव परिजनों को सौंपे गए
X

जवानों ने 22 नक्सलियों को किया था ढेर 

बीजापुर के सीमावर्ती इलाके में जवानों ने 22 नक्सलियों के शवों में से 20 नक्सलियों के शवों की पहचान कर ली गई है।

गणेश मिश्रा- बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर के सीमावर्ती इलाके में जवानों ने 22 नक्सलियों को मार गिराया था। इस नक्सली मुठभेड़ में बरामद नक्सलियों के शवों में से 20 नक्सलियों के शवों की पहचान कर ली गई है। जिसमें से 11 शवों को पोस्टमार्टम और अन्य कानूनी औपचारिकताओं के पूरा होने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं बचे हुए 11 नक्सलियों के शवों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। पहचान की प्रक्रिया पूरी होने के बाद, उनके शव भी परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।

बुधवार को मारे गए थे 22 नक्सली
उल्लेखनीय है कि, बुधवार की सुबह तक सुरक्षाबलों ने 22 नक्सलियों को मार गिराया था। बताया जा रहा है कि, आज ही मारे जाने वाले नक्सलियों की संख्या और बढ़ सकती है। माना जा रहा है कि, जल्द ही कररेगुट्टा की पहाड़ियों पर कब्जा करने की स्थिति में जवान पहुंच जाएंगे। पिछले सप्ताह जवानों को वायुसेना के हेलीकॉप्टर से कर्रेगुट्टा पहाड़ के नजदीक ही स्थित धोबे की पहाड़ियों पर उतारा गया था। यहीं से कर्रेगुट्टा पहाड़ जवानों के निशाने पर था। माना जा रहा है कि, बड़े नक्सली लीडर इसी कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर ही छुपे हुए हैं। इस तरह अब नक्सलियों के कब्जे वाले तीन में से दो पहाड़ियों पर जवानों का कब्जा हो गया है।

राशन-पानी लेकर छुपे थे बड़े नक्सली लीडर्स
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में तेलंगाना की सीमा पर स्थित कर्रेगुट्टा पहाड़ को तीन राज्यों के हजारों जवानों ने घेर रखा है। आखिर ऐसी क्या खास बात है कर्रेगुट्टा पहाड़ में? जहां नक्सलियों के टाप लीडर्स महीनेभर का राशन-पानी जमाकर छुपे हुए है? स्वाभाविक तौर पर आपके जेहन में भी ये सवाल उठ रहे होंगे। कैसी है वहां की भौगौलिक स्थिति? कितना ऊंचा है पहाड़, क्या बहुत बड़ा पहाड़ है? क्या घने जंगलों से घिरा हुआ है? नक्सलियों को पानी कहां से मिल रहा होगा? ऐसे कई सवाल मन में कौंधते हैं। क्या टाप नक्सली लीडर्स जवानों के हाथ लगेंगे? या नक्सली जवानों को चकमा देकर भाग निकलेंगे? इस तरह की चर्चाएं भी चल रही हैं। आपके इन सभी सवालों के जवाब यहां हम देने जा रहे हैं। देखिए कर्रेगुट्टा पहाड़ को हेलीकॉप्टर से बनाया गया वीडियो। हमें यकीन है कि, आपके सारे सवाल के जवाब इस वीडियो में छुपे हैं। साथ ही इस वीडियो को देखने के बाद कुछ नए सवाल भी आपके मन में उभर सकते हैं। उनके भी जवाब हम आगे देंगे।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story