बिहार विधानसभा सत्र के दौरान Agnipath का विरोध करना RJD विधायक को पड़ा महंगा, हो गया बड़ा कांड

बिहार विधानसभा सत्र के दौरान Agnipath का विरोध करना RJD विधायक को पड़ा महंगा, हो गया बड़ा कांड
X
केंद्र सरकार की सोना भर्ती 'अग्निपथ' के खिलाफ देशभर में विरोध प्रदर्शन देखने को मिला था। सबसे ज्यादा हिंसक घटनाएं बिहार में हुई। यहां विरोध कर रहे युवाओं ने करीब 700 करोड़ रुपये की सरकारी और निजी संपत्ति का नुकसान किया था। बिहार के एक 'नेताजी' को अग्निपथ का विरोध करना महंगा पड़ गया है। विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान आरजीडी विधायक प्रेम शंकर प्रसाद सदन के अंदर अग्निपथ का विरोध कर रहे थे।

केंद्र सरकार (central government) की सोना भर्ती 'अग्निपथ' (Agnipath Scheme) के खिलाफ देशभर में विरोध प्रदर्शन देखने को मिला था। सबसे ज्यादा हिंसक घटनाएं बिहार(Bihar) में हुई। यहां विरोध कर रहे युवाओं ने करीब 700 करोड़ रुपये की सरकारी और निजी संपत्ति का नुकसान किया था। बिहार के एक 'नेताजी' को अग्निपथ का विरोध करना महंगा पड़ गया है। विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान आरजीडी विधायक प्रेम शंकर प्रसाद (RJD MLA Prem Shankar Prasad) सदन के अंदर अग्निपथ का विरोध कर रहे थे। उसी दौरान उनकी अंगूठी में लगा हीरा निकल गया।

बता दें कि, बिहार विधानसभा का मानसून सत्र (monsoon session of Bihar) चल रहा है। सत्र के दौरान आरजेडी(RJD) नेता पिछले तीन दिनों से अग्निपथ योजना का विरोध कर रहे हैं। गोपालगंज (Gopalganj) के बैकुंठपुर से विधायक प्रेम शंकर की अंगूठी का हीरा निकल गया। यह पूरी घटना मंगलवार को हुई। उस दौरान अग्निपथ के विरोध में विधायक अंगूली पीट रहे थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रेम शंकर प्रसाद की हीरे की अंगूठी उनकी शादी की निशानी थी। यह 2004 से ही पहनी हुई थी। आरजेडी विधायक अंगूठी से हीरा निकल जाने से काफी आहत है।हालांकि, हीरे को खोजने का काफी प्रयास किया गया। उनके अलावा अन्य विधायकों ने भी खोजने में मदद की। लेकिन वह नहीं मिला।

विधानसभा (Legislative Assembly) में मौजूद अन्य विधायकों ने भी अपनी-अपनी सीट के नीचे अंगूठी को खोजने का प्रयास किया था। अंदर डले मैट को भी अच्छे से चेक किया गया। उसके बाद भी अंगूठी के हीरा का मालूम नहीं चल सका।



WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story