World Heart Day 2025: महिलाओं में तेजी से बढ़ रहा हार्ट डिजीज का खतरा, जानें कारण, लक्षण और बचाव

महिलाएं पुरुषों की तुलना में अधिक हृदय रोग की शिकार हो रही हैं।
हर साल 29 सितंबर को विश्व हृदय दिवस (World Heart Day) मनाया जाता है। इस मौके पर डॉक्टर महिलाओं में तेजी से बढ़ रही हृदय रोग की समस्या को लेकर गंभीर चेतावनी दे रहे हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के आंकड़े बताते हैं कि हृदय रोग अब महिलाओं में मृत्यु का प्रमुख कारण बन चुका है।
कार्डियोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. संजय कुमार चुग, एचओडी, नारायणा हॉस्पिटल, गुरुग्राम का कहना है कि बदलती लाइफस्टाइल, तनाव और हार्मोनल बदलाव के कारण यह खतरा और बढ़ गया है। खासतौर पर 30 से 50 साल की महिलाएं इसकी चपेट में तेजी से आ रही हैं।
महिलाओं में हृदय रोग के प्रमुख कारण
- अनहेल्दी डाइट और कुपोषण: ग्रामीण इलाकों में बेटियों के खान-पान पर ध्यान न देने से एनीमिया और कुपोषण की समस्या, जो आगे चलकर हृदय रोग का खतरा बढ़ाती है।
- मोटापा: भारतीय महिलाओं में 40% से ज्यादा मोटापा, जो ब्लड प्रेशर और हार्ट ब्लॉकेज की वजह बन रहा है।
- गतिहीन जीवनशैली: लंबे समय तक डेस्क जॉब या वर्क-फ्रॉम-होम से हृदय पर दबाव।
- तनाव और हार्मोनल बदलाव: मेनोपॉज के बाद एस्ट्रोजन हार्मोन की कमी से जोखिम दोगुना।
- जंक फूड और बुरी आदतें: पिज्जा, बर्गर, धूम्रपान और शराब हृदय रोग का सीधा कारण।
- अन्य बीमारियां: डायबिटीज और थायरॉइड जैसी समस्याएं भी खतरा बढ़ाती हैं।
महिलाओं में हृदय रोग के लक्षण
विशेषज्ञों के अनुसार, महिलाओं में हार्ट डिजीज के लक्षण अक्सर पुरुषों से अलग होते हैं, इसलिए इन्हें पहचानने में देर हो जाती है।
- सीने में हल्का दबाव, जलन या भारीपन
- सांस फूलना या चक्कर आना
- अत्यधिक थकान, नींद न आना
- उल्टी, पेट दर्द या ठंडा पसीना
- अनियमित या तेज धड़कन
यदि ये लक्षण 20-30 मिनट से अधिक बने रहें, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी है।
बचाव के उपाय (WHO गाइडलाइन के अनुसार)
- स्वस्थ आहार: मौसमी फल, सब्जियां, साबुत अनाज और दालें शामिल करें।
- नियमित व्यायाम: हफ्ते में कम से कम 150 मिनट हल्की-फुल्की एक्सरसाइज।
- तनाव प्रबंधन: योग, मेडिटेशन और पर्याप्त नींद।
- नियमित जांच: ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और थायरॉइड टेस्ट कराते रहें।
डॉक्टर की सलाह
डॉ. संजय कुमार चुग कहते हैं,
"महिलाओं को अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता देनी चाहिए। छोटी-छोटी समस्याओं को नजरअंदाज न करें। सही खान-पान, नियमित व्यायाम और समय पर इलाज से हृदय रोग के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है।"
दिल दा मामला है... ख्याल रखें
विश्व हृदय दिवस 2025 इस बात की याद दिलाता है कि महिलाओं को अपने दिल का ख्याल रखने की जरूरत पहले से कहीं ज्यादा है। समय पर पहचान, सही जीवनशैली और डॉक्टर की सलाह ही हृदय रोग से बचाव का सबसे बड़ा उपाय है।
हार्ट से जुड़ी अन्य खबरें भी पढ़िए
5 आदतें दिल को बनाए रखेंगी हेल्दी, लाइफस्टाइल में छोटे बदलाव दिखाएंगे बड़ा असर
दिल की सेहत को लेकर रहते हैं फिक्रमंद? 5 चीजें डाइट में करें शामिल, हार्ट बनेगा मजबूत
पैदल चलने में सांस फूलना, थकान रहना...6 संकेत बताते हैं कमजोर होने लगा है आपका दिल
हाई ब्लड प्रेशर को कैसे करें कंट्रोल?, इन आदतों से हार्ट को रखें हेल्थी, जानें डॉक्टर एडवाइस
टोटल कोलेस्ट्रॉल 200 mg/dL कर गया है पार? 5 घरेलू नुस्खों से दिल दोबारा होगा फिट
