Avocado benefits: फलों का बादशाह है एवोकाडो, रोज एक टुकड़ा भी खा लिया तो 5 फायदे पक्के!

Health benefits of avocado
X

Health benefits of avocado: एवोकाडो खाने के फायदे, इसे कैसे डायट में शामिल करें। 

Avocado health benefits: सेब खाने के फायदे तो हर कोई जानता है लेकिन एवोकाडो भी पोषण का खजाना है। रोज अगर आप इसका एक टुकड़ा भी खा लेते हैं तो फिर दिमाग के साथ पाचन तंत्र को भी गजब के फायदे मिलते हैं। इसे डायट में शामिल करना भी बेहद आसान है।

Avocado health benefits: सेब और बाकी फलों के फायदे में तो सब जानते ही हैं लेकिन कसैले स्वाद वाला एवोकाडो भी पोषकों तत्वों से भरपूर है। ये आपको हेल्दी और फिट बनाकर रख सकता है।

आइए जानते हैं एवोकाडो के वो फायदे जो आपकी सेहत और खूबसूरती दोनों को निखार सकते हैं। एवोकाडो में कैलोरी बहुत कम होती है और शरीर के लिए जरूरी विटामिंस और मिनरल्स काफी ज्यादा होते हैं, इसलिए इसकी गिनती सुपरफूड के तौर पर होती है।

1. दमकती त्वचा का राज

एवोकाडो आपकी स्किन के लिए किसी कवच की तरह काम करता है। इसमें मौजूद विटामिन्स और एंटीऑक्सीडेंट्स कोलेजन बनाने में मदद करते हैं, जिससे त्वचा में कसाव और चमक बनी रहती है। इसका नियमित सेवन स्किन को लंबे वक्त तक जवां बनाए रखता है।

2. दिल रहेगा दुरुस्त

एवोकाडो में पाए जाने वाले मोनोअनसेचुरेटेड फैट्स दिल की सेहत के लिए बेहतरीन हैं। ये शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल को घटाकर ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करते हैं। इससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा कम होता है।

3. वजन घटाना होगा आसान

अगर आप बार-बार भूख लगने से परेशान रहते हैं तो एवोकाडो आपके लिए परफेक्ट है। इसमें फाइबर और हेल्दी फैट्स की भरपूर मात्रा होती है, जो पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराते हैं। इससे आप ज्यादा खाने से बच सकते हैं।

4. हाजमा रहता है बेहतर

एवोकाडो एक फाइबर से भरपूर फल है। इसका सेवन पाचन को बेहतर बनाता है, कब्ज की समस्या को दूर करता है और अच्छे बैक्टीरिया की ग्रोथ को सपोर्ट करता है। एक हेल्दी पेट, हेल्दी लाइफ की ओर पहला कदम है।

5. दिमाग को मिलेगा बूस्ट

अवोकेडो में मौजूद हेल्दी फैट्स जैसे ओमेगा-3 और मोनोअनसेचुरेटेड फैट्स ब्रेन फंक्शन को बेहतर बनाते हैं। एक स्टडी के अनुसार, ये मेंटल हेल्थ को सुधारने में भी असरदार हैं।

कैसे जोड़ें एवोकाडो को अपनी डेली डाइट में?

एवोकाडो को अपनी रोज़ाना की डाइट में शामिल करना बेहद आसान है। आप इसे ब्रेड टोस्ट, आमलेट या स्मूदी में शामिल कर सकते हैं। एवोकाडो की स्लाइस सलाद में डालें या इसे मैश करके बना लें। तो अगर आप भी चाहते हैं दमकती त्वचा, फिट बॉडी और तेज दिमाग, तो एवोकाडो को अपनी रोज़ाना की थाली में जगह ज़रूर दें।

(प्रियंका कुमारी)

(Disclaimer: ये आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा है। इसकी हरिभूमि पुष्टि नहीं करता है। इसमें दी गई सलाह, टिप्स पर अमल करने से पहले किसी हेल्थ एक्सपर्ट से सलाह लें)

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story