Ananya Panday के ये आउटफिट पहनकर चांद सी लगेंगी गर्ल्स

चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे बॉलीवुड की उभरती स्टार हैं। उनके लुक्स पर लोग फिदा हैं।
अनन्या का स्टाइल स्टेटमेंट काफी सुर्खियों में रहता है। वेस्टर्न आउटफिट से लेकर इंडियन लुक उनपर खूब जंचते हैं। यंग गर्ल्स भी इसे ट्राय कर सकती हैं।
शादी हो या कोई प्री-वेडिंग फंक्शन, आप एक्ट्रेस का ये डिजाइनर मोनोक्रोम पर्पल लंहगा पहन सकती हैं। ये रंग एकदम फ्रेश है और आई कैची भी।
कॉकटेल पार्टी या संगीत फंक्शन में इस तरह की शिमर सीक्वेंसी वाली साड़ी लड़कियों पर बहुत अच्छी लगेंगी। इसके साथ ट्यूब या हॉल्टर नेक ब्लाउज कैरी करें।
फ्रेशर्स पार्टी में अनन्या की ये ड्रेस सबसे बेस्ट लगेगी। इसकी नेकलाइन, बॉटम डिजाइन काफी यूनीक है। रंग भी सबसे अलग है।
साड़ी में डिफ्रेंट लुक चाहती हैं तो इसके साथ नई डिजाइन का ब्लाउज कैरी करें। हर्ट शेप, वी शेप, हॉल्टर नेक और ट्यूब ब्लाउसेज़ ट्रेंड में हैं।
अनारकली सूट्स हमेशा पसंद किए जाते हैं। इसके साथ हैवी बॉर्डर वाला सूट और मैचिंग ज्वेलरी पहनें। इस लुक में आप चांद सी खूबसूरत लगेंगी।
More Stories