शादियों में चाहती हैं रॉयल लुक, तो पहने पैठणी सिल्क साड़ी
अक्सर महिलाएं शादी या पार्टी में साड़ी कैरी करना पसंद करती हैं। लेकिन साड़ियों में भी वह कुछ न्यू लुक ट्राई करना चाहती है।
ऐसे में अगर आप भी शादियों कुछ डिफरेंट लुक चाहती हैं, तो आप पैठणी सिल्क साड़ी कैरी सकती हैं। इसमें बहुत सारे ऑप्शन्स भी आपको देखने को मिल जाएंगे।
इस पैठणी सिल्क साड़ी से आप खुद को रॉयल लुक दे सकती हैं, तो आइए देखते हैं पैठणी सिल्क साड़ी...
रॉयल लुक पाने के लिए आप जरी सिल्क ब्लेंड पैठणी साड़ी कैरी कर सकती हैं। इस साड़ी के साथ हेवी नेकलेस भी पहन सकती हैं।
इस तरह की वोवन डिजाइन वाली पैठणी साड़ी भी शादियों में काफी प्यारी लगती है। इसको आप प्री-वीडिंग या फिर किसी पार्टी में वियर कर सकती हैं।
इस लुक को कंपीट करने के लिए आप कुंदन ज्वेलरी भी कैरी कर सकती हैं। जो आपको रॉयल लुक देने में मदद करेगा।
रॉयल लुक के लिए आप फ्लोरल प्रिंट पैठणी साड़ी भी ट्राई कर सकती हैं। इन दिनों फ्लोरल प्रिंट काफी ट्रेंड में भी हैं। इस साड़ी के साथ आप चोकर वियर कर सकती हैं।