गर्मियों में लू से बचाएगा सत्तू का शरबत, इस तरीके से घर पर बनाएं

08 May 2024

फोटो क्रेडिट: Google

गर्मी के मौसम में सत्तू का सेवन करना लाभदायक होता है। 1 ग्लास सत्तू का शरबत पीने से आपको लू नहीं लगेगी।

सत्तू को काले चने को भूनने के बाद पीसकर तैयार किया जाता है। इसका शरबता बनाने के लिए नोट कर लें सामग्री और Recipe

सामग्री- 1/2 कप- सत्तू, 1 कप पानी, काला नमक चुटकीभर, 2 चम्मच चीनी, नींबू का रस, पुदीने के पत्ते, काजू, बादाम- गार्निश के लिए

Recipe: सबसे पहले एक जग में सत्तू डाल दें। इसमें पानी डालकर अच्छी तरह से चलाएं। गांठ न रहने दें। इसमें आधा कप पानी मिलाकर घोल तैयार कर लें।

- अब इसमें काला नमक, चीनी और नींबू का रस डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। घोल को पतला कर लें। चाहें तो और पानी मिला सकते हैं।

- अब इसमें भूने जीरा का पाउडर और पुदीना की पत्तियां काटकर डालें।

बर्फ के साथ ठंडा-ठंडा सर्व करें।