गर्मियों में सेहत को तारोताजा बनाएं रखने के लिए पिएं जामुन शॉट्स

जामुन खाने में सिर्फ लाजवाब नहीं बल्कि सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है।
ऐसे में आपने जामुन पर नमक या मसाला छिड़क कर तो खूब खाया होगा। लेकिन आज हम आपको जामुन की एक अलग रेसिपी बताने जा रहे हैं।
जिसे आपने शायद ही पिया होगा। अगर आपने नहीं खाया या पिया है, तो इस रेसिपी को एक बार जरूर ट्राई कर सकती हैं। जो आइए जानते हैं इस रेसिपी के बारे में...
जामुन शॉट्स बनाने के लिए सबसे पहले जामुन को साफ पानी से अच्छी तरह धो लें। इसके बाद इसके बीज निकालकर अलग कर लें।
अब इसके गूदे को एक ब्लेंडर में डालें और साथ ही उसमें पुदीने का पत्ता, काला नमक भी डालें।
इसके बाद इन सभी चीजों को अच्छे से ब्लेंड कर लें। जब ये अच्छे से ब्लेंड हो जाए। तो उसमें ऊपर से आइस क्यूब्स डालें।
अब तैयार आपका है जामुन शॉट्स। इसे पुदीने की पत्तियों से गार्निश करके ठंडा-ठंडा सर्व करें।
More Stories