छाछ तो पी लिए, बनाने की ट्रिक पता है क्या ?

27 May 2024

गर्मी के दिनों में दही और छाछ का सेवन सबसे अधिक किया जाता है।

छाछ पीने से पाचन में सुधार और पेट की गर्मी को शांत करने में मदद मिलती है।

अगर आप भी आसानी से घर में स्वादिष्ट छाछ बनाने की सोच रहे हैं तो ये ट्रिक जरूर अपनाएं।

सबसे पहले एक कटोरी दही लें और इसी के बराबर मात्रा में पानी लें।

इसके बाद दोनों को एक बड़े बर्तन में डालकर मिक्स कर दें।

अब मथनी लेकर बर्तन में दही और पानी को कम से कम 10 मिनट तक अच्छी तरह से मिक्स करें।

10 मिनट बाद मक्खन ऊपर आ जाएगा तो इसे अलग कर लें।

अगर आप और टेस्टी बनाना चाहते हैं तो मक्खन न निकालें। बल्कि 5 मिनट और मिक्स करें।

अब स्वादिष्ट छाछ बनकर तैयार है। आप काला नमक, जीरा पाउडर, चुटकीभर चीनी और बर्फ का टुकड़ा डालकर इसका आनंद ले सकते हैं।