मिनटों में झटपट बनाएं चीज़ी गार्लिक ब्रेड, जानें Recipe

18 Apr 2024

फोटो क्रेडिट: Google

बच्चों से लेकर बड़ों तक गार्लिक ब्रेड खाना सभी को पसंद आता है। बाजार में तो ये डिश आसानी से मिलती ही है लेकिन हम आपको घर में गार्लिक ब्रेड बनाने की आसान विधी बताने जा रहे हैं।

अब बिना ओवन के आप भी घर पर आसानी से गार्लिक ब्रेड बना सकते हैं। वो भी बस कुछ ही मिनट में। तो जान लें रेसिपी

सामग्री- इसके लिए आपको चाहिए बारीक कटी हुई लहसुन, बटर, चिली फ्लेक्स, ओरिगैनो, ब्रेड स्लाइस, चीज स्लाइस, स्वीट कॉर्न, नमक

Recipe- इसके लिए सबसे पहले बटर को एक बर्तन में हल्का सा पिघला लें। अब इसमें बारीक कटी हुई लहसुन के टुकड़ों को मिला लें और अच्छे से मिक्स कर लें।

- अब इस बटर के मिक्सचर में चिली फ्लेक्स और ओरिगैनो डालें और अच्छे से मिला लें। मिक्स करने के बाद इसका टेक्स्चर गाढ़ा ही रहने दें।

- अब इसे ब्रेड की स्लाइस पर चम्मच या चाकू की सहायता से स्प्रेड करें। इसके उपर स्वीट कॉर्न डालें। अब गर्म तवे पर हल्का सा बटर लगाकर इन ब्रेड स्लाइस को धीमी आंच पर सेकें।

- इसपर चीज स्लाइस या चीज के टुकड़े डालें और पिघलने तक सेकें। लीजिए तैयार है घर पर गार्लिक ब्रेड।