प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर, वाटरफॉल का खजाना है रीवा

24 Apr 2024

रीवा में एक साथ कई प्राकृतिक सौंदर्य देखने को मिलता है।

यहां प्रदेश में सबसे अधिक वाटरफॉल मौजूद हैं। जो आपका मन मोह लेंगे।

आइए जानते हैं इन वाटरफॉल के बारे में।

बहुती वाटरफॉल (Bahuti Waterfall): यह मध्य प्रदेश का सबसे ऊंचा जलप्रपात है। जो सेलर नदी पर है। इसकी ऊंचाई 198 मीटर है।

चचाई वाटरफॉल (Chatchai Waterfall): यह एमपी का दूसरा सबसे ऊंचा जलप्रपात है। जो बीहड़ नदी पर 130 मीटर से अधिक ऊंचाई पर स्थित है।

पुरबा वाटरफॉल (Purba Waterfall): यह वाटरफॉल खूबसूरत दृश्य की झलक पेश करता हैं। यहां पानी की बौछार हर सेकंड गिरती है। इसकी ऊंचाई लगभग 200 फीट है।

टोंस वाटरफॉल (Tons Waterfall): यह वाटरफॉल बहुत ही खूबसूरत जलप्रपात है। जो पर्यटकों को खींच लाता है।

क्योटी वाटरफॉल (Kyoti Waterfall): यह भारत का 24वां सबसे ऊंचा जलप्रपात है जो महाना नदी पर स्थित है।