Avocado Toast Recipe: हेल्दी ब्रेकफास्ट चाहिए, तो ट्राई करें ये सुपर टेस्टी एवोकाडो टोस्ट रेसिपी

ब्रेकफास्ट में बनाएं टेस्टी एवोकाडो टोस्ट
X

ब्रेकफास्ट में बनाएं टेस्टी एवोकाडो टोस्ट 

Avocado Toast Recipe: ब्रेकफास्ट में बनाएं टेस्टी और हेल्थी एवोकाडो टोस्ट। ऐसे करें 10 मिनट में तैयार। जानें बनाने की आसान रेसिपी।

Avocado Toast Recipe: आजकल की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में हेल्दी ब्रेकफास्ट सबसे जरूरी है। अगर आप भी सुबह की शुरुआत पौष्टिक खाने से करना चाहते हैं तो एवोकाडो टोस्ट जरूर ट्राई करें।

स्वाद से भरपूर यह टोस्ट फाइबर, गुड फैट और विटामिन E जैसे पोषक तत्वों से भरपूर है। यहां जानें इसे बनाने की आसान विधि।

आवश्यक सामग्री (Ingredients)

एवोकाडो – 1 पक्का हुआ

ब्रेड स्लाइस – 2

नींबू – 1/2

नमक – स्वादानुसार

काली मिर्च – स्वादानुसार

चिली फ्लेक्स – (वैकल्पिक)

ऑलिव ऑयल – 1/2 चम्मच

गार्निश के लिए – टमाटर स्लाइस, अंकुरित मूंग या तला हुआ अंडा (वैकल्पिक)

कैसे बनाएं एवोकाडो टोस्ट – जानें स्टेप बाय स्टेप रेसिपी

स्टेप 1:
सबसे पहले एक बर्तन में एवोकाडो को छीलकर अच्छे से मैश करें।

स्टेप 2:
अब इसमें नींबू का रस, नमक, काली मिर्च और थोड़ा ऑलिव ऑयल डालकर मिलाएं।

स्टेप 3:
अब ब्रेड की स्लाइस को अच्छे से टोस्ट कर लें।

स्टेप 4:
इसके बाद टोस्ट की हुई ब्रेड पर तैयार एवोकाडो का मिश्रण फैलाएं।

स्टेप 5:
अब ऊपर से चिली फ्लेक्स और टमाटर स्लाइस से सजाएं।

जरूरी टिप्स:

  • पका हुआ मुलायम एवोकाडो ही इस्तेमाल करें।
  • आप चाहें तो इसे टमाटर स्लाइस, अंकुरित मूंग या तले हुए अंडे से गार्निश कर सकते हैं।
  • वेट लॉस वालों के लिए यह एक बेस्ट ब्रेकफास्ट ऑप्शन है।

- काजल सोम

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story