Mehndi Desgin for Hartalika Teej: पिया की नजरों को नहीं हटने देंगे ये फिंगर डिजाइन, तीज पर करें ट्राय

हरतालिका तीज पर उगलियों को सजाएं (Image: Grok)
हरतालिका तीज मौके पर अगर आपने हाथों में मेहंदी नहीं लगाई तो कुछ अधुरा-अधुरा सा लगता है। हालांकि हाथों की मेहंदी तो समझ आ जाती है, लेकिन उगलियों में किस तरह का डिजाइन बनाएं ये कभी-कभी समझ नहीं आता है। हालांकि आजकल ऐसे कई ट्रेंडी पैटर्न्स हैं जिन्हें आसानी से ट्राय किया जा सकता है और जो पिया की नजरों को टिका भी सकती हैं। आइए जानते हैं इस तीज पर कौन से फिंगर मेहंदी डिज़ाइन आपके लुक को खास बना सकते हैं।
लीफ डिजाइन
- लीफ पैटर्न हमेशा से मेहंदी का क्लासिक डिजाइन रहा है। इसमें पत्तियों को उंगलियों पर बारीक और आकर्षक तरीके से सजाया जाता है।
- तीज जैसे पारंपरिक मौके पर ये डिजाइन बेहद शालीन और स्टाइलिश लगता है।
- इसे आप केवल उंगलियों पर बनवाएं और हथेली को सिंपल रखें, तो लुक और भी निखरता है।

नेट पैटर्न डिजाइन
- नेट पैटर्न यानी जालीदार डिजाइन आजकल ट्रेंड में है। इसमें उंगलियों पर बारीक जाली बनाई जाती है, जो देखने में बेहद आकर्षक लगती है।
- ये डिजाइन खासकर तब अच्छा लगता है जब आप हैवी ट्रेडिशनल आउटफिट पहन रही हों।
- इसे गोल या डायमंड शेप में बनाकर और भी खूबसूरत लुक दिया जा सकता है।

अरेबिक फिंगर डिजाइन
- अरेबिक मेहंदी डिजाइन हमेशा से महिलाओं की पहली पसंद रहा है। इसमें उंगलियों पर मोटी और गहरी रेखाओं के साथ खूबसूरत बेल-बूटे बनाए जाते हैं।
- यह डिजाइन तीज के मौके पर आपके हाथों को रॉयल लुक देता है।
- अगर आप ज्यादा भरी-भरी मेहंदी नहीं चाहतीं, तो सिर्फ फिंगर अरेबिक डिज़ाइन ही काफी है।

रिंग डिजाइन
- फिंगर रिंग डिजाइन उन महिलाओं के लिए बेस्ट है जिन्हें मिनिमल और स्टाइलिश मेहंदी पसंद है। इसमें मेहंदी से ऐसी आकृति बनाई जाती है जो बिल्कुल अंगूठी जैसी दिखती है।
- इसे तर्जनी या अनामिका उंगली पर बनवाना ज्यादा आकर्षक लगता है।
- यह डिजाइन तीज की पूजा और त्योहारों पर आपके हाथों को ज्वेलरी जैसा लुक देगा।

फ्लोरल फिंगर डिजाइन
- फूलों का डिजाइन मेहंदी में कभी आउट ऑफ फैशन नहीं होता। फिंगर फ्लोरल डिज़ाइन उंगलियों को नाजुक और ग्रेसफुल लुक देता है।
- छोटे-छोटे फूल और बेल मिलाकर यह पैटर्न बेहद स्टाइलिश दिखता है।
- इसे आप चाहें तो बाकी हाथों पर मिनिमल मेहंदी के साथ कॉम्बिनेशन में भी बना सकती हैं।

तीज का त्योहार बिना मेहंदी के अधूरा है। खासकर फिंगर मेहंदी डिजाइन इस दिन आपके हाथों की खूबसूरती को दोगुना कर देते हैं। चाहे आप लीफ, नेट, अरेबिक, रिंग या फिर फ्लोरल पैटर्न चुनें, हर डिजाइन आपके लुक में एक नया आकर्षण जोड़ देगा। तो इस हरतालिका तीज पर इन डिजाइनों को जरूर ट्राय करें।
