Health Tips: हमेशा थका-थका महसूस करते हैं? ये 3 योगासन बढ़ाएंगे एनर्जी और फोकस, जानें डिटेल

Health Tips: क्या आप बिना ज्यादा मेहनत किए भी दिनभर थकान महसूस करते हैं? दिमाग़ सही से काम नहीं करता, कोई भी काम करने में मन नहीं लगता? अगर हां, तो इसका सीधा संबंध आपके शरीर और मन की थकावट से है। आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी, घंटों ऑफिस में बैठकर काम करना, नींद की कमी और शारीरिक गतिविधियों की अनदेखी आपके ऊर्जा स्तर को प्रभावित कर सकती है।
ऐसे में योग एक असरदार उपाय साबित हो सकता है। कुछ आसान योगासन न सिर्फ आपकी बॉडी को एक्टिव बनाते हैं, बल्कि दिमाग़ को भी केंद्रित और शांत रखने में मदद करते हैं। खासकर सुबह के समय इनका अभ्यास करने से पूरा दिन एनर्जेटिक और फोकस्ड बना रह सकते हैं।
थकान और कम फोकस के पीछे ये हो सकते हैं कारण-
नींद की कमी
गलत खानपान
शारीरिक गतिविधियों का अभाव
मानसिक तनाव और चिंता
अधिक स्क्रीन टाइम
ऊर्जावान रखने में मदद करेंगे ये 3 योगासन-
1. वज्रासन
यह पाचन सुधारता है, दिमाग को शांत करता है और अंदरूनी ऊर्जा को संतुलित करता है। इसेक लिए दोनों पैरों को मोड़कर एड़ियों पर बैठ जाएं, कमर सीधी रखें और आंखें बंद करके गहरी सांस लें और करीब 5 से 10 मिनट तक उसी अवस्था में रहे।
2. अधोमुख श्वानासन
पूरे शरीर को स्ट्रेच करता है, रक्त संचार बढ़ाता है और मानसिक तनाव दूर करता है। इसके लिए अपने हाथ और पैरों के बल आकर शरीर को उल्टे 'V' आकार में ले जाएं और 30 सेकंड से 1 मिनट।
3. अनुलोम-विलोम प्राणायाम
यह मानसिक स्पष्टता बढ़ाता है, ऑक्सीजन का प्रवाह सुधारता है और मन को स्थिर करता है। एक नाक बंद करके दूसरी से सांस लें और फिर बदलें। इसे रोजाना 5 से 10 मिनट तक उसी अवस्था में रहे।
सुबह का समय योग के लिए सबसे अच्छा
सुबह का समय शरीर और मन को संतुलित करने के लिए सबसे बेहतर होता है। इन योगासनों के साथ दिन की शुरुआत करने से न सिर्फ शरीर में ऊर्जा बनी रहती है, बल्कि किसी भी कार्य में बेहतर फोकस करने में भी मदद मिलती है।तक उसी अवस्था में रहे।तक उसी अवस्था में रहे।तक उसी अवस्था में रहे।
