Home Remedies for Periods Pain: पीरियड्स में दर्द से हैं परेशान? ये 3 देसी उपाय देंगे राहत

Home Remedies for Periods Pain: पीरियड्स में दर्द से हैं परेशान? ये 3 देसी उपाय देंगे राहत
X
पीरियड्स के दर्द से हैं परेशान तो जानें 3 देसी घरेलू उपाय, जो बिना दवा के ऐंठन और थकावट से राहत दिला सकते हैं।

हर महीने जब वो पांच दिन आते हैं, तो बहुत-सी लड़कियों और महिलाओं की जिंदगी रुक सी जाती है। ऑफिस जाना मुश्किल, पढ़ाई में ध्यान नहीं और घर के काम तो जैसे दुश्मन बन जाते हैं। सबसे बड़ा कारण होता है पीरियड्स का दर्द। पेट और कमर में ऐंठन, मूड स्विंग्स, सिरदर्द और थकावट से महिलाएं परेशान हो जाती हैं। हालांकि दर्द कम करने के लिए दवाइयां होती हैं, लेकिन हर बार गोली लेना भी शरीर के लिए सही नहीं होता। ऐसे में कुछ देसी घरेलू उपाय हैं, जो बिना साइड इफेक्ट्स के पीरियड्स के दर्द को कम करने में मदद करते हैं।

केला

केला एक ऐसा फल है जो पोटैशियम और विटामिन B6 से भरपूर होता है। यह तत्व मासपेशियों को रिलैक्स करने में मदद करते हैं, जिससे पेट और कमर की ऐंठन में राहत मिलती है।

  1. पीरियड्स के पहले दो दिनों में सुबह या शाम को एक पका हुआ केला खाएं।
  2. चाहें तो केले की स्मूदी या शहद के साथ मिक्स कर भी ले सकती हैं।

डार्क चॉकलेट

अक्सर पीरियड्स के दौरान चॉकलेट खाने की क्रेविंग होती है, और यह केवल मूड के लिए ही नहीं, बल्कि शारीरिक दर्द के लिए भी फायदेमंद है, खासकर डार्क चॉकलेट। इसमें मैग्नीशियम और आयरन भरपूर होता है जो ब्लड फ्लो को बेहतर बनाता है और मूड को अच्छा करता है।

  1. दिन में एक बार 70% या उससे अधिक कोको वाली डार्क चॉकलेट की छोटी मात्रा खाएं।
  2. इसे गर्म दूध में मिलाकर भी ले सकती हैं।

नारियल पानी

पीरियड्स के दौरान शरीर में पानी की कमी और सूजन आम समस्या होती है। नारियल पानी एक प्राकृतिक इलेक्ट्रोलाइट है जो शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है और सूजन व पेट की जलन को भी कम करता है।

  1. रोज सुबह एक गिलास फ्रेश नारियल पानी पीएं, खासकर पीरियड्स के पहले दो दिनों में।
  2. शरीर में फ्रेशनेस बनी रहती है।
  3. ब्लोटिंग और थकावट से राहत मिलती है।

हर महीने पीरियड्स के दौरान दर्द और असहजता को सहना जरूरी नहीं है। थोड़े से पोषण और देसी उपायों से आप इस समय को भी आरामदायक बना सकती हैं। केला, डार्क चॉकलेट और नारियल पानी जैसे साधारण लेकिन असरदार विकल्पों को अपनाएं और बिना दवा के भी दर्द से राहत पाएं।

(Disclaimer): ये लेख सामान्य जानकारी के लिए दिया गया है। हरिभूमि इसकी पुष्टि नहीं करता, अगर आपको हद से ज्यादा दर्द होता है तो डॉक्टर के पास जरूर जाएं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story