Logo
election banner
5 countries you can plan for holiday in budget under 50 thousand nepal bhutan srilanka thailand and malaysia

International Holiday Places: हर किसी की चाहत होती है कि वो कभी न कभी विदेश की यात्रा करे और वहां कुछ खुशनुमा वक्त गुजारे। हालांकि, ज्यादातर लोग हाई बजट के चलते विदेशों में छुट्टियां प्लान नहीं कर पाते हैं। आप भी अगर बजट के चलते विदेश टूर पर नहीं जा पा रहे हैं तो आज हम आपको कुछ ऐसी विदेशी जगहें बताएंगे, जहां आप बहुत लो बजट में छुट्टियां एन्जॉय कर सकते हैं। यहां बिताया आपका वक्त आपको जिंदगीभर याद रहेगा। 

हाल ही में बहुत से भारतीयों ने मालदीव घूमने का प्लान कैंसिल किया है। ऐसे में निराश होने की जरूरत नहीं, बल्कि मालदीव में होने वाले खर्च से कहीं कम कीमत में आप उससे भी बेहतरीन जगहों का आनंद ले सकते हैं। आइए जानते हैं 5 देशों के बारे में जहां आप लो बजट में फैमिली के साथ हेल्दी टाइम स्पेंड कर सकते हैं। 

श्रीलंका - भारत का पड़ोसी देश श्रीलंका नेचुरल ब्यूटी के मामले में किसी से कम नहीं है। यहां के खूबसूरत बीच आपकी छुट्टियों को यादगार बना सकते हैं। श्रीलंका एक सस्ता और बजट फ्रेंडली देश है और आप यहां आसानी से 50 हजार रुपयें में छुट्टियां बिता सकते हैं। 

मलेशिया - कम बजट के बावजूद भी आप मलेशिया का टूर प्लान कर सकते हैं। यहां का सफर आपको ताउम्र याद रहेगा। यहां के खूबसूरत पहाड़, समुद्र के किनारे और नेशनल पार्क पर्यटकों के घूमने की पसंदीदा जगहें हैं। मलेशिया में कुछ द्वीपों में एंट्री फ्री है, आप यहां का प्लान बना सकते हैं। 

नेपाल - भारत का पड़ोसी देश नेपाल है जिसे आप एक बार जरूर घूमने जा सकते हैं। यहां घूमने के लिए आपको वीजा लेने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। यहां स्थित पशुपतिनाथ जी के मंदिर के दर्शन के लिए दुनियाभर से लोग पहुंचते हैं। यहां काठमांडू, पोखरा में भी आप अच्छा समय बिता सकते हैं। 

थाईलैंड - दुनिया के अन्य देशों के मुकाबले थाईलैंड भी एक सस्ता देश है, जहां कम बजट में ही छुट्टियां एन्जॉय की जा सकती हैं। यहां के सुंदर द्वीप और समुद्र के किनारे आपको एक अलग ही दुनिया की मौजूदगी का एहसास कराने के लिए काफी हैं। यहां की नाइट लाइफ काफी पसंद की जाती है। आप अगर पार्टियों का शौक रखते हैं तो ये जगह आपके लिए परफेक्ट है। 

भूटान - हमारे पड़ोसी देश में भूटान भी है, जिसे 'द लैंड ऑफ थंडर ड्रैगन्स' भी कहा जाता है। यहां का प्राकृतिक सौंदर्य आपको जमकर लुभाएगा। यहां कई हिस्टोरिकल प्लेसेस हैं जो इतिहास प्रेमियों की दिलचस्पी बढ़ाने के लिए काफी हैं। इस देश में सोलो ट्रैवल भी किया जा सकता है। यहां फुंटशोलिंग, पुनाखा, ट्राशीगांग, त्रोंगसा,  हा वैली, ठिम्फू देखने वाली जगहें हैं। यहां आप आसानी से 50 हजार में अपनी छुट्टियां बिता सकते हैं।

5379487